{"_id":"685cc87fe63a63c09508f38d","slug":"us-donald-trump-gets-golden-share-power-in-us-steel-buyout-will-different-for-future-presidents-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप को यूएस स्टील खरीद में 'गोल्डन शेयर' की शक्ति मिली, भविष्य के राष्ट्रपतियों के लिए अलग रहेंगे नियम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप को यूएस स्टील खरीद में 'गोल्डन शेयर' की शक्ति मिली, भविष्य के राष्ट्रपतियों के लिए अलग रहेंगे नियम
Thu, 26 Jun 2025 09:41 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 26 Jun 2025 09:41 AM IST
सार
सिर्फ ट्रंप को विशेष तौर पर अधिकार दिए जाने और भविष्य के राष्ट्रपतियों की जगह ये शक्ति वित्त विभाग और वाणिज्य विभाग के पास जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं, जिस पर व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा है कि 'यह शक्ति ट्रंप को नहीं मिली है बल्कि राष्ट्रपति पद को मिली है।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा समझौते के तहत अमेरिका में स्टील उत्पादन से जुड़े मामलों को नियंत्रित करने की शक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई है। स्टील सौदों को नियंत्रित करने की शक्ति को गोल्डन शेयर कहा जा रहा है। इसी के तहत राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान की कंपनी निप्पोन स्टील द्वारा अमेरिकी स्टील उत्पादन कंपनी यूएस स्टील के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज आयोग ने यह जानकारी दी है।
ट्रंप या उनके द्वारा नामित व्यक्ति लेगा फैसले
प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति को स्टील कंपनी के बोर्ड सदस्यों में एक सदस्य को नामित करने का अधिकार मिलेगा। ये सदस्य घरेलू स्तर पर स्टील के उत्पादन को प्रभावित करने और विदेशी उत्पादों के साथ प्रतिस्पर्धा से संबंधित फैसलों में शामिल होंगे। प्रावधान के तहत ट्रंप या उनके द्वारा नामित व्यक्ति के पास फैसले लेने की शक्ति होगी, लेकिन भविष्य के राष्ट्रपतियों को यह नहीं मिलेगी और उनकी तरफ से अमेरिकी सरकार के वित्त विभाग और वाणिज्य विभाग फैसले ले सकेंगे। सिर्फ ट्रंप को विशेष तौर पर अधिकार दिए जाने और भविष्य के राष्ट्रपतियों की जगह ये शक्ति वित्त विभाग और वाणिज्य विभाग के पास जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं, जिस पर व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा है कि 'यह शक्ति ट्रंप को नहीं मिली है बल्कि राष्ट्रपति पद को मिली है।'
ये भी पढ़ें- Donald Trump on Iran: ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बधाई दी, कहा- अब शांति का समय
विज्ञापन
प्रावधान में ट्रंप के नाम के उल्लेख पर उठ रहे सवाल
हालांकि प्रावधानों में ट्रंप के नाम का सीधा उल्लेख है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही जापान की निप्पोन स्टील ने अमेरिका की यूएस स्टील कंपनी का अधिग्रहण पूरा किया है। यह सौदा 15 अरब डॉलर में हुआ। ट्रंप ने हालांकि इसे दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी बताकर प्रचारित किया। राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सौदे को रोकने की बात कही थी। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस सौदे को मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप अपनी बात से मुकर गए और उन्होंने निप्पोन और यूएस स्टील के सौदे को मंजूरी दे दी।