फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump administration has eased some sanctions on Venezuela News In Hindi

US: ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर लगे कुछ प्रतिबंधों में दी छूट, लेविट बोलीं- दोनों देशों के लिए फायदेमंद

Thu, 08 Jan 2026 12:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 12:22 AM IST
सार

वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई और अपदस्थ राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों में बड़ा मोड़ आया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के कच्चे तेल और उत्पादों को वैश्विक बाजार में ले जाने और बेचने के लिए कुछ प्रतिबंधों में छूट दी है। यह कदम दोनों देशों के व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
US Donald Trump administration has eased some sanctions on Venezuela News In Hindi
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई और फिर अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस की गिरफ्तारी को लेकर जहां एक ओर दुनियाभर में चर्चा तेज है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्तों में तेल और व्यापार को लेकर एक बड़ा और निर्णायक मोड़ आया है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के कच्चे तेल और तेल उत्पादों को वैश्विक बाजार में ले जाने और बेचने की सुविधा के लिए कुछ प्रतिबंधों में छूट दी है। उन्होंने बताया कि यह कदम व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


लेटिव ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि वेनेजुएला का तेल अमेरिका को देने को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ने वेनेजुएला की अंतरिम सरकार से सीधा समझौता किया है। उन्होंने बताया कि यह समझौता दोनों देशों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

दोनों देशों को होगा फायदा
लेविट के मुताबिक ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और अमेरिकी ऊर्जा विभाग, वेनेजुएला की अंतरिम सरकार और निजी तेल कंपनियों के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक ऊर्जा समझौते को लागू कर रहे हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि इस डील से न सिर्फ अमेरिका की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा और दोनों देशों में सुरक्षा व समृद्धि बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Who is Agnivesh Agarwal: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, स्कीइंग के दौरान हुए थे घायल

लेविट बोलीं- वेनेजुएला को मिलेगा आर्थिक सहारा
लेविट ने इस समझौते को केवल व्यापार नहीं बल्कि रणनीतिक फैसला बताया, क्योंकि इससे अमेरिका की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी और वेनेजुएला की आर्थिक हालत को सहारा मिलेगा। व्हाइट हाउस का कहना है कि लंबे समय से प्रतिबंधों के कारण वेनेजुएला का तेल जहाजों और भंडारण टैंकों में यूं ही पड़ा था और अब उसी तेल को इस्तेमाल में लाया जा रहा है।



वेनेजुएला को अमेरिका से कितना तेल मिलेगा?
इसके अलावा, लेटिव वेनेजुएला से तेल की प्राप्ति के बारे में कहा कि अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल तेल मिलने वाला है। यह तेल पहले अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से जहाजों और भंडारण में पड़ा हुआ था। वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने इसे अमेरिका को सौंपने पर सहमति दी है और यह जल्दी ही अमेरिका में पहुंच जाएगा। अमेरिकी सरकार पहले ही इस वेनेजुएला कच्चे तेल को वैश्विक बाजार में बेचने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप का दावा- अमेरिका के बिना नाटो से न रूस डरता है..न चीन, मैंने आठ युद्ध खत्म कर बचाईं लाखों जिंदगियां

ग्रीनलैंड को लेकर भी बोलीं लेविट

इसके साथ ही लेविट ने कहा कि अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के अधिग्रहण का विचार नया नहीं है। यह सोच 1800 के दशक से अमेरिकी नेताओं के बीच मौजूद रही है और इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा है कि यह कदम अमेरिकी हितों के लिए जरूरी है ताकि आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन की गतिविधियों को रोका जा सके। फिलहाल उनकी टीम इस संभावित खरीद पर बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed