फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump claims without us neither Russia nor China fears NATO

US: 'अमेरिका के बिना नाटो से न रूस डरता है, न चीन....', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Wed, 07 Jan 2026 10:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Jan 2026 10:38 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके आने से पहले नाटो देश जीडीपी का केवल 2% योगदान दे रहे थे, लेकिन उनकी पहल से अब 5% तक दे रहे हैं और तुरंत भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बिना नाटो कमजोर है, उन्होंने कई युद्ध खत्म कर लाखों जिंदगियां बचाईं और चीन-रूस सिर्फ मजबूत अमेरिका से डरते हैं।

विज्ञापन
Trump claims without us neither Russia nor China fears NATO
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश उनकी पहल के बिना जीडीपी का केवल दो फीसदी ही योगदान दे रहे थे और अधिकतर अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा नहीं कर रहे थे। ट्रंप का दावा है कि उनकी वजह से ये देश अब जीडीपी का पांच फीसदी योगदान दे रहे हैं और अब तत्काल भुगतान करते हैं। 
विज्ञापन

 
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, याद रखिए..नाटो के जो बड़े प्रशंसक हैं, उनके लिए बता दूं कि मेरे आने से पहले वे जीडीपी का दो फीसदी ही दे रहे थे और ज्यादातर अपने बिल तक नहीं चुका रहे थे। अमेरिका मूर्खता से उनका भुगतान कर रहा था। मैं सम्मान के साथ उन्हें जीडीपी के पांच फीसदी तक लाया और अब वे तुरंत भुगतान करते हैं। सब कहते थे कि यह नहीं हो सकता। लेकिन यह हो गया, क्योंकि बाकि अन्य से बढ़कर वे सभी मेरे मित्र हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ढाका-कराची के बीच फिर बहाल होगी सीधी उड़ान, कई महीनों से चल रही थी दोनों देशों की बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने आठ युद्ध खत्म कर लाखों जिंदगियां बचाईं'
उन्होंने आगे लिखा, मेरी भागीदारी के बिना रूस अब तक पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर चुका होता। यह भी याद रखिए कि मैंने अकेले ही आठ युद्ध खत्म किए और नाटो का सदस्य होने के बावजूद नॉर्वे ने मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया। लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। जो मायने रखता है, वह यह है कि मैंने लाखों जिंदगियां बचाईं।

ट्रंप ने आगे कहा, रूस और चीन को बिना अमेरिका के नाटो से कोई डर नहीं है और मुझे शक है कि अगर हमें सच में जरूरत पड़ी तो नाटो हमारे लिए खड़ा होगा। सभी लोग खुशकिस्मत हैं कि मैंने अपने पहले कार्यकाल में हमारी सेना को फिर से मजबूत किया और अब भी कर रहा हूं। हम हमेशा नाटो के साथ रहेंगे, भले ही वे हमारे साथ न हों। चीन और रूस जिस एकमात्र देश से डरते और सम्मान करते हैं, वह डीजेटी (डोनाल्ड जे. ट्रंप) द्वारा पुनर्निर्मित अमेरिका है। अमेरिका को फिर से महान बनाओ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन)।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed