फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US discusses ways to expand Taiwan's participation in international forums

US-Taiwan: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ताइवान की भागीदारी के विस्तार पर अमेरिका का जोर; वार्ता में तलाशे तरीके

Thu, 14 Dec 2023 03:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Dec 2023 03:50 PM IST
सार

अमेरिका और ताइवान के बीच ये वार्ता तब हुई है जब हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हनोई की यात्रा की थी। उन्होंने ताइवान के नेताओं संग वार्ता के बाद दक्षिण चीन सागर विवाद का संयुक्त समाधान निकालने का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
US discusses ways to expand Taiwan's participation in international forums
US Taiwan - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण चीन सागर और ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका में चल रहे तनाव के बीच बुधवार को यूएस-ताइवान वार्ता हुई है। इस वार्ता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों में ताइवान की भागीदारी के विस्तार पर जोर दिया। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस वार्ता को लेकर एक बयान भी जारी किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अमेरिका और ताइवान साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य, विमानन सुरक्षा और जलवायु सहित कई वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के तरीके तलाश रहे हैं। 

विज्ञापन



यूएन सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ताइवान की भागीदारी पर जोर
गौरतलब है कि हाल ही में दुबई में आयोजित COP28 के दौरान में चीनी प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में ताइवान को शामिल करने के आह्वान का विरोध करने के कुछ दिनों बाद बुधवार को यूएस-ताइवान नियमित परामर्श हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों ने समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन


वाशिंगटन की 'वन चाइना' पॉलिसी बीजिंग से अलग
इस बीच, अमेरिका ने चीन की वन चाइना पॉलिसी पर भी सवाल खड़ किए हैं। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वाशिंगटन की 'वन चाइना' पॉलिसी बीजिंग के 'वन चाइना' सिद्धांत से अलग है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नीति ताइवान संबंध अधिनियम और तीन संयुक्त विज्ञप्तियों और छह आश्वासनों के आधार पर है। वहीं, दूसरी ओर चीन ने ताइवान संबंध अधिनियम पर आपत्ति जताई है और इसे अमान्य करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनपिंग की यात्रा के बाद हुई वार्ता
गौरतलब है कि अमेरिका और ताइवान के बीच ये वार्ता तब हुई है जब हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हनोई की यात्रा की थी। उन्होंने ताइवान के नेताओं संग वार्ता के बाद दक्षिण चीन सागर विवाद का संयुक्त समाधान निकालने का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed