फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Deport Indians Florida councilman anti-India statement sparks uproar lawmakers demand his resignation

US: 'भारतीयों को डिपोर्ट करो...', फ्लोरिडा पार्षद के भारत विरोधी बयान से बवाल; सांसदों ने की इस्तीफे की मांग

Sun, 19 Oct 2025 06:28 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 19 Oct 2025 06:28 PM IST
सार

फ्लोरिडा के काउंसिलमैन यानी पार्षद चैंडलर लैंगविन के भारत-विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट्स से अमेरिका में बवाल मच गया है। उन्होंने भारतीयों को देश से निष्कासित करने की मांग की, जिसके बाद भारतीय-अमेरिकी समूहों, सांसदों और रिपब्लिकन नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
US Deport Indians Florida councilman anti-India statement sparks uproar lawmakers demand his resignation
फ्लोरिडा के पार्षद चैंडलर लैंगविन। - फोटो : X- @ChandlerForPB

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में पाम बे सिटी काउंसिल के सदस्य यानी पार्षद चैंडलर लैंगविन अपने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर घिर गए हैं। लैंगविन ने भारतीय समुदाय के खिलाफ नफरत भरे बयान दिए, जिसमें उन्होंने भारतीयों को देश से निष्कासित करने तक की मांग की। इस बयान के बाद अमेरिकी सांसदों और भारतीय-अमेरिकी समूहों ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंगविन ने तीन हफ्तों के भीतर कई पोस्ट्स किए, जिनमें उन्होंने भारतीय समुदाय को निशाना बनाया। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज मेरा जन्मदिन है और मैं चाहता हूं कि ट्रंप सभी भारतीय वीजा रद्द कर दें और उन्हें तुरंत निर्वासित करें। अमेरिका अमेरिकियों के लिए है।
विज्ञापन


लगातार दे रहे थे भारत विरोधी बयान
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जो लोग सिर्फ भारतीयों को नौकरी देते हैं, भारत में पैसे भेजते हैं, भारतीय चुनावों में हिस्सा लेते हैं, अमेरिकी सरकारी इमारतों पर भारतीय झंडा फहराने की मांग करते हैं और जिनके परिवार का कोई सदस्य अमेरिकी सेना में सेवा नहीं करता, उनकी निष्ठा भारत के प्रति है और उन्हें निष्कासित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूक्रेन के ताबड़तोड़ ड्रोन हमले से धुआं-धुआं हुआ रूसी गैस प्लांट, जलकर राख हुई पूरी यूनिट

29 सितंबर से, भारतीय-अमेरिकी समूहों ने पाम बे सिटी काउंसिल की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया और लैंगविन के इस्तीफे की मांग की। काउंसिल ने इस मामले में तीन से दो के वोट से सेंशर प्रस्ताव पारित किया।  इसके तहत लैंगविन को काउंसिल की समितियों से हटा दिया गया, उन्हें मंच पर बोलने से रोका गया और यह भी तय किया गया कि वे बिना सर्वसम्मति के कोई नया प्रस्ताव नहीं रख सकेंगे। सेंट्रल फ्लोरिडा पब्लिक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव उनके व्यवहार पर सार्वजनिक निंदा का प्रतीक है।

राजनीतिक और सामाजिक विरोध
राष्ट्रीय स्तर पर भी इस विवाद ने व्यापक प्रतिक्रिया पैदा की है। हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स नामक संगठन ने फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेंटिस से खुले पत्र में लैंगविन को पद से हटाने की मांग की।  एशियन अमेरिकन होटल ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि लैंगविन की टिप्पणियां इतिहास की सबसे अंधेरी नफरत भरी भाषा की याद दिलाती हैं, जो हिंसा को भड़का सकती हैं। वहीं, भारतीय-अमेरिकी बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत पटेल ने इसे गंभीर रूप से समाज को बांटने वाला कदम बताया।


ये भी पढ़ें- ट्रंप की टैरिफ नीति और सेना पर सख्ती की तैयारी में जिनपिंग, तीन दिन तक बीजिंग में चलेगा बैठकों का दौर

अमेरिकी सांसदों की तीखी प्रतिक्रिया
रिपब्लिकन पार्टी के कई सदस्यों, जैसे फ्लोरिडा के सांसद माइक हेरिडोपोलोस और सीनेटर रिक स्कॉट, ने भी लैंगविन की भाषा की आलोचना की।  भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह अस्वीकार्य और खतरनाक है कि 2025 में भी कोई निर्वाचित अधिकारी भारतीय-अमेरिकियों के सामूहिक निष्कासन की बात कर रहा है। यह ट्रंप की ‘मास ICE रेड्स’ जैसी अमानवीय नीतियों की याद दिलाता है।

लैंगविन की सफाई और माफी
कड़ी आलोचना के बीच लैंगविन ने आठ अक्तूबर को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए देशभक्त हिंदू अमेरिकियों से माफी मांगी, लेकिन साथ ही कहा कि वे सभी अवैध और अधिकांश कानूनी आप्रवासन के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी सीट छोड़ने का इरादा नहीं रखते। लैंगविन ने दावा किया कि भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों से उनकी सकारात्मक बातचीत हुई है और वे “कॉमन ग्राउंड” खोजने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में लगभग 50 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमें से करीब 2.1 लाख फ्लोरिडा में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed