{"_id":"6002074ab67fe4062f5dea48","slug":"us-department-of-defense-officers-are-contacting-to-governors-for-more-national-guard-for-washington-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन की सुरक्षा के लिए अधिक संख्या में नेशनल गार्ड बुलाने के लिए गवर्नरों से किया जा रहा है संपर्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वाशिंगटन की सुरक्षा के लिए अधिक संख्या में नेशनल गार्ड बुलाने के लिए गवर्नरों से किया जा रहा है संपर्क
Sat, 16 Jan 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
US National Guard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी विभिन्न प्रांतों के गवर्नरों से संपर्क साधकर संसद भवन परिसर और शहर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त संख्या में नेशनल गार्ड के कर्मियों को वाशिंगटन भेजने का अनुरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले से जुड़े रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां और अन्य अधिकारियों का मानना है कि उन्हें सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड के करीब 25,000 कर्मियों की जरूरत होगी और इस संख्या में भी वृद्धि भी हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह तक अधिकारियों को विभिन्न प्रांतों से प्राप्त सूचना के अनुसार, उनके पास नेशनल गार्ड के 22,000 कर्मी उपलब्ध होंगे। यह कदम ट्रंप समर्थकों द्वारा हाल में अमेरिकी संसद भवन पर किए गए हमले से उत्पन्न स्थिति के चलते उठाया जा रहा है।
विज्ञापन