{"_id":"5f694f07609d9577595067f3","slug":"us-democratic-party-s-symbol-donkey-statue-burns-mp-says-it-is-a-political-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के चिह्न गधे की मूर्ति में लगाई आग, सांसद ने बताया 'राजनीतिक आतंकवाद'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के चिह्न गधे की मूर्ति में लगाई आग, सांसद ने बताया 'राजनीतिक आतंकवाद'
Tue, 22 Sep 2020 06:43 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
US election
मेन टाउन में एक मैदान में लगी गधे की मूर्ति में आग लगाने की घटना सामने आई है। एक सांसद ने इसे 'राजनीतिक आतंकवाद' करार दिया है। गधा डेमोक्रेटिक पार्टी का चिह्न है और इस मूर्ति को डाउग चेस ने बनाया था, जो कि यहां के स्थानीय कलाकार और बस चालक हैं। इसे लकड़ी, कार्डबोर्ड, फाइबर ग्लास समेत अन्य चीजों से बनाया गया था।
विज्ञापन
बाउडोइनम में इस मूर्ति को शुक्रवार देर रात दो बजे आग के हवाले कर दिया गया। यह मूर्ति पूर्व प्रवर बोर्ड सदस्य टेरिजा टर्गन की जमीन पर बनी हुई थी। वह अभी कस्बे के प्रवर बोर्ड में निर्वाचित होने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
न्यूजसेंटरमेन डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट को उन्होंने बताया, ' मुझे नहीं लगता कि यह निजी मामला है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि यह निजी मामला है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह गधे की मूर्ति थी और यह डेमोक्रेटिक संकेत है। मैं निजी रूप से यही सोचती हूं।
बता दें कि इन दिनों अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। मौजूदा राष्ट्रपति रिपब्लिक पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंंप को डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बिडेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं।