फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US demands Turkey to end provocation and pull back energy research ship sent to waters contested with Greece

ग्रीस के साथ विवादित जल क्षेत्र से अपने शोध जहाज को वापस बुलाए तुर्की: अमेरिका

Tue, 13 Oct 2020 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 13 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
US demands Turkey to end provocation and pull back energy research ship sent to waters contested with Greece
तुर्की का ध्वज - फोटो : Social media

अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि तुर्की को ग्रीस के साथ विवादित जल क्षेत्र में भेजे गए अपने ऊर्जा शोध जहाज (energy Research Ship) को वापस बुलाना चाहिए और उकसावा देना बंद करना चाहिए। बता दें कि ग्रीस ने भूमध्यसागर में जहाज भेजने के तुर्की के फैसले की निंदा की है। ग्रीस ने इसे क्षेत्रीय शांति के लिए सीधा खतरा बताया है। इस इलाके में ऊर्जा स्रोतों पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है।

विज्ञापन


तुर्की ने यह ऊर्जा पर शोध के लिए यह जहाज ऐसे समय में भेजा है जब दोनों देश इस जल क्षेत्र को लेकर विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की तारीख तय करने के प्रयास कर रहे हैं। तुर्की की सेना ने रविवार को कहा था कि उसका ओरुस जहाज सोमवार से 22 अक्तूबर तक विभिन्न शोध गतिविधियों को अंजाम देगा। ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने तुर्की के इस कदम को साफ तौर पर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा करार दिया है। 
विज्ञापन



ग्रीस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में तुर्की को भरोसे के नाकाबिल कहा गया है। इसमे कहा गया है कि तुर्की बातचीत करने के लिए गंभीर इच्छा नहीं रखता है। ग्रीस का कहना है कि लीबिया से एगियन और साइप्रस, सीरिया, इराक और अब नागोर्नो काराबाख तक, तुर्की इस इलाके में अस्थिरता का पहला कारण है। बता दें कि पूर्वी भूमध्यसागर में गैस की खोज के लिए तुर्की और ग्रीस के बीच अगस्त से ही विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed