फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US delegation to travel to New Delhi next week to give final touches to the India-US trade deal

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर जल्द होंगे हस्ताक्षर, दिल्ली आएगा प्रतिनिधिमंडल

Fri, 15 Nov 2019 09:18 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Nov 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
US delegation to travel to New Delhi next week to give final touches to the India-US trade deal
Donald Trump and Pm Modi - फोटो : पीटीआई

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने की संभावना है। ट्रंप प्रशासन अगले हफ्ते अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजेगा। यह प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार समझौते को अंतिम रूप देगा। बताया गया है कि भारत-अमेरिका के बीच अब तक व्यापार को लेकर जिन बातों पर सहमति नहीं बनी उन्हें भी सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इसी सिलसिले में 12 से 14 नवंबर को अमेरिकी दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने अपने समकक्ष रॉबर्ट लाइटहाइजर से मिलकर व्यापार समझौते के कई मुद्दों को सुलझा लिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के बीच जिन पहलुओं को लेकर चिंता जताई थी उनपर बात कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता अपने अंतिम रूप में है। लाइटहाइजर से पीयूष गोयल ने फोन पर बात की। दोनों देशों ने एक-दूसरे को बराबरी से बाजार उपलब्ध कराने की बात कही है। पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिकी दौरे पर गई थीं। जहां उन्होंने कहा था कि वह चीन से निकलकर भारत में निवेश करने का इरादा रखने वाली कंपनियों के लिए नीति बनाएंगी।

भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी दौरे के दौरान कहा था कि चीन से बाहर निकलने वाले उद्योग, निश्चित रूप से भारत की तरफ देख रहे हैं। अब सरकार के लिए उनके साथ कदम मिलाना जरूरी है। मैं इसके लिए नीति तैयार करके उनसे संपर्क करूंगी और उन्हें बताऊंगी कि भारत किस तरह उनके लिए ज्यादा अनुकूल स्थान हो सकता है।

सीतारमण ने आगे कहा था कि भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। जो कंपनियां वियतनाम में काम कर रही हैं, अब वहां कारोबार विस्तार के हिसाब से मैन पॉवर उपलब्ध नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर सीतारमण ने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। दोनों देश की सरकारें व्यापार समझौते पर तेज गति से काम कर रही हैं और जल्द ही मुद्दे पर कुछ सहमति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed