फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Defense Ministry Pentagon says will continue efforts to strengthen defence partnership with India

Pentagon: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारत के साथ रक्षा साझेदारी मजबूत करने के प्रयास जारी रखेंगे

Sat, 07 Oct 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 05:57 AM IST
सार

पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम रक्षा स्तर पर भारत के साथ संबंधों की काफी सराहना करते हैं। अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे आप आगे बढ़ता देखेंगे।

विज्ञापन
US Defense Ministry Pentagon says will continue efforts to strengthen defence partnership with India
एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा। अमेरिका से यह बयान ऐसे वक्त में आया है जबकि कनाडा से भारत के संबंधों में आई खटास के बीच अमेरिका ने इसे गंभीर बताते हुए भारत से जांच में सहयोग देने की मांग की है।

विज्ञापन

पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम रक्षा स्तर पर भारत के साथ संबंधों की काफी सराहना करते हैं। अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे आप आगे बढ़ता देखेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के लिए चीन ‘लगातार चुनौती बना हुआ है। जब किसी देश की संप्रभुता के संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था की बात आती है तो हम भारत तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अमेरिका की साझेदारी की सराहना करते हैं। इन्ही व्यवस्थाओं के कारण ही कई वर्षों से शांति-स्थिरता बनी हुई है। 

विज्ञापन

सांसद ओसॉफ ने भारत-अमेरिका संबंधों में मजबूती का लिया संकल्प
अमेरिकी प्रांत जॉर्जिया से डेमोक्रेट सांसद जोन ओसॉफ ने भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते और मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया है। ओसॉफ ने ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन’ द्वारा भारत-अमेरिकी मित्रता का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, मैं दोनों देशों के आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों, अनुसंधान, सहयोग और सुरक्षा समन्वय बढ़ाने के लिए काम करना जारी रखूंगा। उन्होंने कहा, जॉर्जिया में भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए ये संबंध काफी अहम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed