फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US defends its warships practice in India sea region

नौसैनिक पोत मामला : अमेरिका ने मंजूरी के बगैर भारत के जल क्षेत्र में अपने जंगी बेड़े के अभ्यास का किया बचाव

Sun, 11 Apr 2021 01:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 01:51 AM IST
सार

  • भारत के ऐतराज जताने के बाद पेंटागन ने जारी किया बयान, कहा-यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक

विज्ञापन
US defends its warships practice in India sea region
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि भारत की मंजूरी के बिना उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के दायरे में अमेरिकी नौसैनिक पोत द्वारा नौवहन अधिकारों का इस्तेमाल करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक है।

विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना के पोत जॉन पॉल जोंस के भारत के ईईजेड से गुजरने के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि यह समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र के समझौते का उल्लंघन है।
विज्ञापन


भारत की प्रतिक्रिया से संबंधित सवाल पर पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, मैं कह सकता हूं कि नौसेना के विध्वंसक पोत यूएसएस जॉन पॉल जोंस ने मालदीव गणतंत्र के नजदीक समुद्री क्षेत्र में सामान्य परिचालन के तहत गैर हानिकारक तरीके से गुजरते हुए अपने नौवहन अधिकारों एवं स्वतंत्रता का उपयोग किया और ऐसे में उसने बिना पूर्वानुमति के उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के कमांडर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मिसाइल विध्वंसक पोत यूएसएस जॉन पॉल जोंस के जरिये सात अप्रैल को यह अभियान शुरू किया गया।


किर्बी ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक उड़ान भरने, समुद्री परिचालन करने तथा परिचालन के अपने अधिकार तथा जिम्मेदारी को बनाए रखेंगे। नौवहन स्वतंत्रता को कायम रखना, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत समुद्र के कानूनी उपयोग, आजादी एवं अधिकारों को बनाए रखना अमेरिका की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed