फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Defence Secy Austin said Ukraine's resilience will help it prevail over Putin's aggression

US: 'यूक्रेन की लड़ते रहने की क्षमता पुतिन की आक्रामकता पर काबू पाने में करेगी मदद', बोले रक्षा मंत्री ऑस्टिन

Sat, 31 Aug 2024 08:26 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 31 Aug 2024 08:26 AM IST
सार

विदेश रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर रूस के हमले की निंदा की। 

विज्ञापन
US Defence Secy Austin said Ukraine's resilience will help it prevail over Putin's aggression
लॉयड ऑस्टिन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध दो साल से अधिक समय से जारी है। फिलहाल यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में, कीव का लगातार साथ दे रहे अमेरिका ने एक बार फिर अपने समर्थन की पुष्टि की है। विदेश रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन III का कहना है कि यूक्रेन की खड़े रहने की क्षमता से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता और अत्याचार पर काबू पाया जा सकेगा। 

विज्ञापन


बता दें, ऑस्टिन ने यह बयान उस समय दिया, जब उन्होंने आज पेंटागन में यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की।

रूस के हमले की निंदा की
पेंटागन ने कहा कि ऑस्टिन ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर रूस के हमले की निंदा की। साथ ही कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अपनी आत्मरक्षा में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण क्षमताएं देने में सहयोगियों और साझेदारों का नेतृत्व करना जारी रखेगा। 
विज्ञापन


 नागरिकों को निशाना बनाना कभी स्वीकार्य नहीं
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने आगे कहा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि नागरिकों को निशाना बनाना कभी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। यूक्रेन की खड़े रहने की क्षमता पुतिन की आक्रामकता और अत्याचारों पर काबू पाने में मदद करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेनी सेना लगातार दृढ़ बनी हुई है। वे क्रेमलिन के हमले को रोकना और रूसी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाना जारी रखे हुए है। इसलिए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्र और संप्रभु यूक्रेन के लिए अपने समर्थन में कोई कमी नहीं करेगा।

 30 अगस्त को मुलाकात की
दोनों नेताओं ने जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस में यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह की अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले 30 अगस्त को मुलाकात की। यूक्रेन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध लगभग 50 सहयोगी और साझेदार अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के 24वीं बैठक के लिए वहां इकट्ठा होंगे।




ऑस्टिन से मिलकर अच्छा लगा
वहीं,  यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मिलकर अच्छा लगा। एक जरूरी बैठक हुई। मैंने रक्षा मंत्री को युद्ध से हालात और हमारे आगे के उद्देश्यों, हथियारों, उपकरणों और हमारे सैनिकों के प्रशिक्षण के संदर्भ में यूक्रेनी सेना की प्राथमिकता की जरूरतों के बारे में जानकारी दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed