फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Court Indian-origin judge Sanket Jayshukh Bulsara New York Eastern District

US: न्यूयॉर्क की अदालत में भारतवंशी न्यायाधीश, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने जस्टिस संकेत जयसुख को नामित किया

Fri, 09 Feb 2024 09:33 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 09 Feb 2024 09:33 PM IST
सार

अमेरिकी अदालत में भारतवंशी न्यायाधीश को नामित किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यूयॉर्क की अदालत के लिए जस्टिस संकेत जयसुख बुलसारा को नामित किया है।

विज्ञापन
US Court Indian-origin judge Sanket Jayshukh Bulsara New York Eastern District
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की कोर्ट के लिए भारतवंशी न्यायाधीश को नामित किया है। बाइडन ने भारतीय मूल के न्यायाधीश संकेत जयसुख बुलसारा को नामित किया है। न्यूयॉर्क की जिला न्यायालय में सेवाएं देने वाले बुलसारा- प्रतिभूति, अनुबंध, दिवालियापन और नियामक मामलों के विशेषज्ञ हैं। इनके माता-पिता भारत और केन्या के अप्रवासी हैं। 46 साल के बुल्सारा 2017 से ही न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले में अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बुल्सारा अमेरिकी अदालत में नियुक्त होने वाले पहले दक्षिण एशियाई अमेरिकी संघीय न्यायाधीश बनने का गौरव भी रखते हैं। 
विज्ञापन


जनवरी 2017 से मई 2017 तक बुल्सारा ने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के कार्यवाहक जनरल काउंसिल (वकील) के रूप में काम किया। उन्होंने 2015 से अपीलीय मुकदमेबाजी, न्यायनिर्णयन और प्रवर्तन के कानूनी मामले देखे। 2002 से 2003 की अवधि में न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के न्यायालय में बुल्सारा ने न्यायाधीश जॉन जी कोएल्टल के क्लर्क के रूप में भी सेवाएं दीं। उन्होंने 2002 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से जेडी और 1998 में हार्वर्ड कॉलेज से एबी की उपाधि हासिल की।
विज्ञापन


बुल्सारा का जन्म न्यू रोशेल में हुआ। उनके माता-पिता 50 वर्ष से भी पहले यहां आकर बस गए थे। उनके पिता न्यूयॉर्क शहर में एक इंजीनियर के रूप में काम करते थे। उनकी मां एक समर्पित नर्स थीं।फिलहाल, बुलसारा अपनी पत्नी क्रिस्टीन डेलोरेंज़ो के साथ लॉन्ग आइलैंड सिटी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed