फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Counterstrike On Iran-Backed Forces In Iraq SAID Will Not Hesitate

US Air Strike: अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ की एयरस्ट्राइक; अपने घायल सैनिकों का लिया बदला

Tue, 26 Dec 2023 09:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Dec 2023 09:34 AM IST
सार

अमेरिका के रक्षा सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर अमेरिका के खतरनाक लड़ाकू विमानों ने कताइब हिजबुल्लाह और उसके संबंधित गुटों के तीन अहम ठिकानों पर हमला किया।

विज्ञापन
US Counterstrike On Iran-Backed Forces In Iraq SAID Will Not Hesitate
अमेरिकी सेना की आर्मड गाड़ियां - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच दो महीने से अधिक समय से जंग जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि अमेरिकी सेना ने हिजबुल्लाह और उससे संबंधित गुटों के ठिकाने पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि पहले इन लोगों की तरफ से तीन अमेरिकी जवानों पर हमला किया गया था। उसके बाद अमेरिकी सेना ने इराक में ईरान समर्थित बलों के तीन ठिकानों पर हमले किए। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इन हमलों को जरूरी बताया।

विज्ञापन


हमले का लिया बदला
अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस यानी रक्षा सचिव ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर अमेरिका के खतरनाक लड़ाकू विमानों ने कताइब हिजबुल्लाह और उसके संबंधित गुटों के तीन अहम ठिकानों पर हमला किया। ये हमले इराक और सीरिया में अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ ईरानी-प्रायोजित मिलिशिया द्वारा किए गए हमलों के जवाब में किए गए हैं।
विज्ञापन

 
ऑस्टिन ने बताया कि आज के हमले में तीन अमेरिकी कर्मी घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हम सभी की प्रार्थनाएं घायल जवानों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
जरूरी कार्रवाई करने में नहीं करेंगे संकोच
अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा, 'मैं यह स्पष्टना करना चाहता हूं कि राष्ट्रपति बाइडन और मैं अमेरिका, उनके सैनिकों और उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। हमारे लिए इससे बड़ी कोई प्राथमिकता नहीं है। हालांकि, हम क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते हैं। हम अपने लोगों और अपनी सुविधाओं की सुरक्षा के लिए और जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध और पूरी तरह से तैयार हैं।'


एक शिया मिलिशिया कातिब हिजबुल्ला
कातिब हिजबुल्ला एक शिया मिलिशिया है, जिसकी स्थापना 2007 में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के समर्थन से हुई थी। अमेरिका ने 2009 में कताइब हिजबुल्ला को 'विदेशी आतंकवादी संगठन' घोषित किया था और इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के खिलाफ हिंसा के लिए इसके महासचिव अबू महदी अल मुहांदिस पर प्रतिबंध लगा दिया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed