फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Congress shifts focus on security failures after impeachment proceeding against Donald Trump

महाभियोग की कार्यवाही के बाद अमेरिकी संसद का ध्यान अब सुरक्षा संबंधी चूक रोकने पर

Wed, 17 Feb 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
US Congress shifts focus on security failures after impeachment proceeding against Donald Trump
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी संसद का ध्यान भविष्य में सुरक्षा संबंधी किसी भी तरह की चूक रोकने पर है। कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के आस-पास अब भी सुरक्षा में नेशनल गार्ड के हजारों जवान तैनात हैं। महाभियोग की कार्यवाही में छह जनवरी को संसद भवन परिसर में ट्रंप के समर्थकों के उत्पात का मुद्दा उठा था लेकिन अंतत: पूर्व राष्ट्रपति को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन


सीनेट में महाभियोग की पांच दिन तक चली सुनवाई के दौरान सांसदों ने हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने के संबंध में कई तल्ख सवाल भी पूछे। कनेक्टिकट के सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा, 'आप इसे किसी किताब के अंतिम अध्याय के तौर पर नहीं देख सकते। हम किसी नेता की जवाबदेही के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन, हमें भविष्य में भी भीड़ के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।'
विज्ञापन


आगामी दिनों में सांसदों को हमले से जुड़े कई सवालों पर काम करना होगा। इस विषय पर दोनों दलों को साथ लाना भी जटिल कार्य होगा। डेमोक्रेट नेताओं ने शनिवार को कहा था कि वे 9/11 हमले की तर्ज पर सुरक्षा संबंधी चूक के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने के लिए कदम उठाएंगे। ट्रंप के विरोध में मतदान करनेवाले सात रिपब्लिकन सांसदों में शामिल लुइसियाना के सीनेटर बिल कैसीडे ने कहा कि जो हुआ, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के गठन के लिए सदन में जल्द ही विधेयक पेश किया जाएगा। सीनेट के बहुमत के नेता चक शूमर के इस आयोग का समर्थन करने की संभावना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस कदम का समर्थन किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने सहयोगियों को लिखे एक पत्र में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि संसद भवन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed