{"_id":"65870c96e893ec7cc70a8869","slug":"us-condemns-vandalism-of-hindu-temple-in-california-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की अमेरिका ने की निंदा, कहा- दोषी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की अमेरिका ने की निंदा, कहा- दोषी पर होगी कार्रवाई
Sat, 23 Dec 2023 10:07 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:07 PM IST
सार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "मैंने इस घटना को देखा है। कट्टरपंथी, अलगाववादी और ऐसी किसी भी ताकत को बिल्कुल भी जगह नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई, जिसकी शनिवार को निंदा की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कैलिफोर्निया के नेवार्क श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई।
मंदिर में तोड़फोड़ पर अमेरिकी विदेश विभाग ने की निंदा
अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हम कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं। हम नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।
यह घटना घृणा अपराध से प्रेरित- नेवार्क पुलिस
कैलिफोर्निया के नेवार्क में सिटी ऑफ नेवार्क पुलिस विभाग ने कहा कि शुक्रवार को तकरीब सुबह 8 बजे के करीब मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिली है। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दहशत पैदा करने के लिए किया गया है। जारी बयान के मुताबिक, इस तरह की घटना घृणा अपराध से प्रेरित थी, जिसकी जांच शुरु की गई है। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंदिर में की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
घटना पर भारतीय दूतावास ने जताई आपत्ति
सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट साझा करते हुए वाणिज्य दूतावास ने कहा कि इस घटना ने भारतीय समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। हमने इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ जल्द जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल तस्वीरों के मुताबिक खालिस्तान शब्द को कई आपत्तिजनक भित्तिचित्रों के साथ मंदिर के बाहर एक साइन पोस्ट पर स्प्रे पेंट किया गया था।
क्या बोले विदेश मंत्री?
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "मैंने इस घटना को देखा है। कट्टरपंथी, अलगाववादी और ऐसी किसी भी ताकत को बिल्कुल भी जगह नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिका में हमारे वाणिज्य दूतावास ने इस मामले पर सरकार से शिकायत की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।"
बताया गया है कि जिस मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया है, वह वॉशिंगटन डीसी से 100 किमी दूर स्थित है। हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि इस मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हैं। इतना ही नहीं मंदिर के बोर्ड पर भी भारत-विरोधी चित्रकारी की गई है। हिंदू-अमेरिकी संस्थान ने इस घटना की हेट क्राइम (नफरती अपराध) के तौर पर जांच की मांग की है।