फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US committed crime against humanity by sanctioning Iran, says Hassan Rouhani

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने कहा- अमेरिका ने हम पर प्रतिबंध लगाकर मानवता के खिलाफ अपराध किया

Wed, 16 Oct 2019 11:21 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Oct 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
US committed crime against humanity by sanctioning Iran, says Hassan Rouhani
डोनाल्ड ट्रंप-हसन रूहानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से हटने के लिए अमेरिका पर निशाना साधा है। रूहानी ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगाकर मानवता के खिलाफ अपराध किया है। 

विज्ञापन


आरएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूहानी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) की क्षेत्रीय समिति को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका बिना किसी कारण और घरेलू चरमपंथियों और सऊदी अरब के दबाव के चलते जेसीपीओए से बाहर निकल गया। किसी राष्ट्र द्वारा समझौते से बाहर निकलना दूसरे राष्ट्रों के लिए अपमान जैसा है। 
विज्ञापन


रूहानी ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित किसी समझौते से बाहर निकलना बहुत बड़ी बात होती है। यह मामला तब और विकराल हो जाता है जब वे (अमेरिका) दवाओं और खाने की चीजों पर प्रतिबंध लगा देते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि अमेरिका ने मानवता के खिलाफ अपराध किया है। यह आर्थिक आतंकवाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि ईरान, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों- अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के बीच जुलाई 2015 में जेसीपीओए समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत ईरान अपने ऊपर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले में अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों को रोकने पर सहमत हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed