फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Commerce Dept expanded Chinese technology companies subject to export restrictions list adding 140 firms

US: चीन की 140 नई प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अमेरिकी पाबंदी, नियंत्रण सूची में विस्तार पर ड्रैगन ने जताया विरोध

Wed, 04 Dec 2024 05:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन/बैंकॉक
एजेंसी, वाशिंगटन/बैंकॉक Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 05:34 AM IST
सार

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा, इस कदम का उद्देश्य चीन की उन उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने की क्षमता को नष्ट करना है जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं। यानी सूची में शामिल कंपनी को निर्यात लाइसेंस देने से अमेरिका में इन्कार कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
US Commerce Dept expanded Chinese technology companies subject to export restrictions list adding 140 firms
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात प्रतिबंध के अधीन चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों की सूची का विस्तार करते हुए नई 140 फर्मों को जोड़ा है। ये कंपनियां कंप्यूटर चिप्स, चिप बनाने के उपकरण और सॉफ्टवेयर बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती हैं। सभी कंपनियां चीन में स्थित हैं। लेकिन सूची में चीनी स्वामित्व वाले ऐसे व्यवसाय भी शामिल हैं जो जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में हैं। चीन ने इसका विरोध किया है।

विज्ञापन


संशोधित नियम चीन को उच्च-बैंडविड्थ मेमोरी चिप्स के निर्यात को भी सीमित करते हैं। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा, इस कदम का उद्देश्य चीन की उन उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने की क्षमता को नष्ट करना है जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं। यानी सूची में शामिल कंपनी को निर्यात लाइसेंस देने से अमेरिका में इन्कार कर दिया जाएगा। बता दें, अमेरिका धीरे-धीरे ऐसे निर्यात नियंत्रणों से प्रभावित कंपनियों की संख्या बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


द. कोरियाई उद्योग पर असर
अमेरिका ने चीन पर नए सेमीकंडक्टर निर्यात नियंत्रण पैकेज की घोषणा में एआई के लिए उच्चस्तरीय चिप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं। इससे दक्षिण कोरियाई उद्योग भी प्रभावित होंगे। उच्च बैंडविड्थ मेमोरी चिप्स प्रतिबंध में दो दक्षिण कोरियाई फर्म सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स व एसके हाइनिक्स व माइक्रोन टेक्नोलॉजी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में तेजी
चिप घटकों व एआई प्रौद्योगिकी तक चीन की पहुंच पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा के बाद सेक्टर के शेयरों और सेमीकंडक्टर शेयरों में तेजी दर्ज हुई। फिलाडेल्फिया स्टॉक एक्सचेंज सेमीकंडक्टर इंडेक्स 2.9% चढ़ गया, जबकि नास्देक में 1.1% का लाभ देखा गया।


चीन ने अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम  िनर्यात रोका
चीन ने भी अमेरिका में गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी और सुपरहार्ड सामग्री से संबंधित दोहरे इस्तेमाल वाली वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ये निर्यात पर प्रतिबंध मंगलवार से प्रभावी होंगे। इसमें अमेरिका भेजे जाने वाले ग्रेफाइट दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के लिए अंतिम-उपयोगकर्ता और अंतिम-उपयोग के लिए सख्त समीक्षा की भी आवश्यकता जताई गई है। यह कदम अमेरिका द्वारा चीन के सेमीकंडक्टर उद्योग पर तीन साल में तीसरी कार्रवाई के बाद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed