{"_id":"63eda2d4d6d10dcddd0e08e3","slug":"us-claims-new-al-qaeda-leader-is-saif-al-adel-commanding-from-iran-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का दावा: ईरान से आतंक की फैक्टरी चला रहा अलकायदा का नया मुखिया, 30 की उम्र में फैला चुका है दहशत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका का दावा: ईरान से आतंक की फैक्टरी चला रहा अलकायदा का नया मुखिया, 30 की उम्र में फैला चुका है दहशत
Thu, 16 Feb 2023 09:21 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:21 AM IST
सार
अलकायदा ने अपना नया मुखिया सैफ अल-अदेल को चुन लिया है। सैफ अल-अदेल 2002 या 2003 से ईरान में रह रहा है। कुछ दिनों के लिए इस खूंखार आतंकी को घर में भी नजरबंद किया गया था। लेकिन बाद में पाकिस्तान की कई बार यात्राएं कीं।
विज्ञापन
सैफ-अल-अदेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनिया भर में आतंक फैलाने वाला आतंकी संगठन अल-कायदा ने अपना नया मुखिया चुन लिया है। पिछले साल जुलाई में अमेरिका द्वारा एक ड्रोन हमले में अल-कायदा का प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी के मारे जाने के बाद सैफ अल-अदेल को नई जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी है। सैफ अल-अदेल ईरान से आतंक की फैकटरी चलाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि ईरान स्थित मिस्र का सैफ अल-अदेल (Sayf al-Adl) जुलाई 2022 में अयमान अल-जवाहिरी की मौत के बाद अब अल-कायदा की कमान संभाल लिया है। इसे लेकर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से एक रिपोर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
जानें कौन है सैफ अल-अदेल
सैफ अल-अदेल अलकायदा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और संगठन में इसकी तूती भी बोलती है। जानकारी के मुताबिक, अल-अदेल ओसामा-बिन-लादेन और अल-जवाहिरी का करीबी भी माना जाता था। हालांकि, उसके बारे में बहुत कम ही जानकारी दुनिया के सामने आ पाई है। माना जाता है 9/11 आतंकी हमले में इसका भी हाथ था।
विज्ञापन
30 की उम्र में फैलाई थी दहशत
अल-अदेल जब 30 वर्ष का था, तभी उसने सोमालिया के मोगादिशु में 1993 के कुख्यात 'ब्लैक हॉक डाउन' ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में 19 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इसके बाद सैनिकों के शवों को सड़क पर घसीटा गया था। 2011 में ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद से, अल-अदेल अलकायदा के भीतर एक महत्वपूर्ण रणनीतिकार बन गया।
विज्ञापन
खुद को कहता है न्याय की तलवार
अल अदेल आतंक की दुनिया का पुराना नाम है। वह मिश्र की सेना का पूर्व अधिकारी रह चुका है। वह खुद को 'स्वॉर्ड ऑफ जस्टिस'(न्याय की तलवार) भी कहता है। अल-अदेल इतना खूंखार है कि एफबीआई ने उसे मोस्ट वांटेट की सूची में शामिल किया है और उसके सिर पर 10 मिलियन का इनाम भी है। अब इसे ही अलकायदा का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है। 1980 के दशक के अंत में वह आतंकवादी समूह मकतब अल-खिदामत में शामिल हो गया था।