फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-China Tech Tensions: America on Alert as China Races Ahead in Robotics and Quantum Technology

US-China: चीन की बढ़ती तकनीकी ताकत पर अमेरिका अलर्ट, रोबोटिक्स और क्वांटम में दुनिया को पीछे छोड़ने की तैयारी

Sat, 22 Nov 2025 04:52 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी
एजेंसी Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 22 Nov 2025 04:52 AM IST
सार

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की तेज़ी से बढ़ती औद्योगिक क्षमता और हाई-टेक इनोवेशन वैश्विक तकनीकी संतुलन को बदल सकते हैं। रोबोटिक्स, क्वांटम तकनीक और उन्नत विनिर्माण में चीन का वर्चस्व लगातार मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
US-China Tech Tensions: America on Alert as China Races Ahead in Robotics and Quantum Technology
चीन और अमेरिका - फोटो : Adobestock

विस्तार

बीते एक दशक में चीन की औद्योगिक बढ़त ने वैश्विक प्रौद्योगिकी और विनिर्माण का पूरा परिदृश्य बदल दिया है। यूएस-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग के एक नई रिपोर्ट में चीन की इस रणनीति को इंटरलॉकिंग इनोवेशन फ्लाईव्हील्स का नाम दिया गया है यानी एक क्षेत्र की प्रगति एक साथ कई हाई-टेक सेक्टर में कामयाबी दिलाती है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई यह रिपोर्ट चेताती है कि चीन की यह रणनीति वैश्विक प्रौद्योगिकी संतुलन को बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन


यदि अमेरिका और अन्य देश समन्वित तरीके से चीन का जवाब नहीं देते, तो वे चीन से पीछे छूट सकते हैं, खासकर रोबोटिक्स, क्वांटम तकनीक, बायोटेक्नोलॉजी और उन्नत विनिर्माण में। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने 2015 के बाद से उद्योग, विज्ञान और नवाचार से जुड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों का विस्फोटक विस्तार किया है। बड़े पैमाने पर सरकारी फंडिंग, लंबी योजना और राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय ने चीन की उन्नत तकनीक बनाने और बाजार में उतारने की क्षमता तेजी से बढ़ाई है। रिपोर्ट बताती है कि रणनीतिक योजना, बड़े निवेश और लचीले क्रियान्वयन ने चीन को अपने पुराने औद्योगिक नीतिगत नाकामियों से पार पाने में मदद की।
विज्ञापन


चीन रोबोटिक क्रांति का गढ़
चीन ने फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले इंडस्ट्रियल रोबोट्स की संख्या बहुत तेज से बढ़ाई है। 2015 में चीन में 10,000 कर्मचारियों पर सिर्फ 19 रोबोट थे। 2023 तक यह बढ़कर 10,000 कर्मचारियों पर 470 रोबोट हो गया, जो दुनिया में तीसरा सबसे अधिक है। रोबोट्स की इस तेज बढ़ोतरी की वजह से चीन की विनिर्माण बहुत अधिक कुशल और तेज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed