फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US China Donald Trump Xi Jinping South Korea Meeting Tariffs Rare Earth Fentanyl news and updates

US-China: रूस से तेल खरीदने के बावजूद चीन पर 10% टैरिफ घटा, ट्रंप-जिनपिंग की बैठक में दुर्लभ खनिजों पर समझौता

Thu, 30 Oct 2025 10:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 30 Oct 2025 10:41 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग गुरुवार को ही दक्षिण अफ्रीका के बुसान में मिले। इस दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच सभी विवाद निपटा लिए गए हैं।

विज्ञापन
US China Donald Trump Xi Jinping South Korea Meeting Tariffs Rare Earth Fentanyl news and updates
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया में हुई बैठक। - फोटो : PTI/अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एलान किया कि उनके और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ) को लेकर सहमति बन गई है। ट्रंप ने बताया कि चीन अगले एक साल तक अमेरिका को रेयर अर्थ सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चीन पर फेन्टानिल (मादक पदार्थ) को लेकर लगाए गए टैरिफ को 10 फीसदी पर लाने का फैसला कर लिया है। इसी के साथ चीन पर अब अमेरिका का कुल टैरिफ 57 फीसदी से घटकर 47 प्रतिशत पर आ गया है। 
विज्ञापन


US-China: 'जिनपिंग बेहद सख्त वार्ताकार, ये अच्छी बात नहीं', चीन के राष्ट्रपति से छह साल बाद मिलकर बोले ट्रंप
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग गुरुवार को ही दक्षिण अफ्रीका के बुसान में मिले। इस दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच सभी विवाद निपटा लिए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चीन के साथ समझौता एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। यह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि शी और उनके बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में सहयोग पर भी बात हुई है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन का मुद्दा बैठक के दौरान मजबूती से उठा। हमने काफी लंबे समय तक बात की और दोनों साथ काम करेंगे और देखेंगे कि इस मुद्दे पर क्या-कुछ किया जा सकता है।"

ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और बीजिंग कई मुद्दों पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका तुरंत प्रभाव से फेंटेनिल की अमेरिका में तस्करी को लेकर लागू किए गए टैरिफ को हटा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन खरीदने का वादा किया है। 

ताइवान पर नहीं हुई ट्रंप-जिनपिंग के बीच चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी बातचीत में ताइवान का मुद्दा नहीं उठा। गौरतलब है कि चीन हमेशा से ताइवान पर दावा करता रहा है, हालांकि अमेरिका चीन की मुख्य भूमि से दूर इस द्वीप की स्वायत्तता का समर्थन करता आया है। ऐसे में माना जा रहा था कि चीनी राष्ट्रपति ताइवान के मुद्दे को ट्रंप के सामने उठाएंगे। 

अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अप्रैल में चीन जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद शी अमेरिका का दौरा करेंगे, जहां वे या तो वॉशिंगटन डीसी या फिर फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ट्रंप के आवास पर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed