{"_id":"69dc20bc678cf252c20889f9","slug":"us-centcom-iran-ports-blockade-maritime-traffic-strait-of-hormuz-navigation-free-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी
Mon, 13 Apr 2026 04:17 AM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:17 AM IST
सार
अमेरिकी सेना 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर होगा और सभी देशों के जहाजों पर बराबर लागू होगा। सेंटकॉम ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य में आने-जाने वाले जहाजों पर नाकाबंदी लागू करेगी। यह कदम तब उठाया गया, जब पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान युद्ध विराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।
सेंटकॉम ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों से जुड़े सभी समुद्री मार्गों पर यह नाकाबंदी लागू होगी और इसे सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू किया जाएगा।
हालांकि, सेंटकॉम ने यह भी कहा है कि जो जहाज ईरान के बंदरगाहों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति होगी। यह पहले की उस धमकी से थोड़ा नरम कदम है, जिसमें पूरे जलमार्ग को बंद करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ईरान: 'ट्रंप की हाल की धमकियों का कोई असर नहीं पड़ता', संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बयान
ट्रंप का कहना है कि वह ईरान की उस रणनीतिक ताकत को कमजोर करना चाहते हैं, जिससे वह वैश्विक व्यापार पर असर डाल सकता है, खासकर उस जलमार्ग को जहां युद्ध से पहले दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल का कारोबार होता था।
युद्ध विराम के बावजूद समुद्री व्यापार पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 40 से अधिक वाणिज्यिक जहाज इस क्षेत्र से गुजर चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस नाकाबंदी से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में और अधिक अस्थिरता आ सकती है और तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। अमेरिकी कच्चा तेल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 7% बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो युद्ध से पहले लगभग 70 डॉलर था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन