फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news

US Birthright Citizenship: जन्मजात नागरिकता से जुड़े आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ट्रंप बोले- अदालत का आभारी

Fri, 27 Jun 2025 09:58 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 27 Jun 2025 09:58 PM IST
सार

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के आदेश के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अदालत का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद उनकी सरकार अब कई नीतियों के साथ आगे बढ़ने के लिए उचित कदम उठा सकती है। जानिए क्या है अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का यह अहम फैसला

विज्ञापन
US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राष्ट्रपति ट्रंप को राहत - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश पारित किया है। इस आदेश के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी नीतियों के मुताबिक कार्रवाई कर सकेंगे। उन्होंने देश की शीर्ष अदालत के फैसले के बाद कहा, 'मैं इस बड़ी और जटिल समस्या को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभारी हूं। उन्होंने इसे बहुत सरल बना दिया है... इस निर्णय के लिए धन्यवाद, अब हम कई नीतियों के साथ आगे बढ़ने के लिए उचित कदम उठा सकते हैं।'
विज्ञापन

US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान - फोटो : amar ujala graphics
कुछ मामलों में जन्मजात नागरिकता को समाप्त करना होगा
ट्रंप ने कहा, 'हम जिन मामलों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कुछ में जन्मजात नागरिकता को समाप्त करना होगा, जो अब सामने आ रहा है वह गुलामों के बच्चों से जुड़ा मामला है। इसका उन लोगों से कोई लेनादेना नहीं था जो सिस्टम को धोखा देने और छुट्टी मनाने के लिए अमेरिका आने की कोशिश कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिकी अदालतों के फैसले  से असहज थे ट्रंप
ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से होने वाले सकारात्मक असर की तरफ संकेत किया और कहा, 'पिछला एक घंटा अद्भुत रहा है... पूरे देश में लोग उत्साहित हैं। हाल के महीनों में, हमने देखा है कि कुछ कट्टरपंथी वामपंथी न्यायाधीशों ने अमेरिकी लोगों को उन नीतियों का लाभ लेने से रोका है... इसके लिए राष्ट्रपति की सही शक्तियों को प्रभावी ढंग से खत्म करने की कोशिश की गई है।'
विज्ञापन

US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान - फोटो : amar ujala graphics
जनता ने रिपब्लिकन पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट दिया
उन्होंने बीते साल नवंबर में मिली अभूतपूर्व चुनावी जीत का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, जनता ने रिपब्लिकन पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट दिया था, लेकिन अमेरिकी अदालत का आदेश लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा था... हम पर पूरे 20वीं सदी में जारी किए गए राष्ट्रव्यापी निषेधाज्ञाओं से भी अधिक प्रतिबंध लगाए गए थे।

US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान - फोटो : amar ujala graphics
भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत है अमेरिका
अमेरिका में पारस्परिक टैरिफ से जुड़ी समयसीमा के मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि भारत और हम एक ऐसे समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं जहां हमें यात्रा और व्यापार करने का अधिकार है। अभी, यह प्रतिबंधित है। आप वहां चल सकते हैं, आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम एक पूर्ण व्यापार बाधा को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अकल्पनीय है। मुझे यकीन नहीं है कि ऐसा होने जा रहा है। लेकिन इस समय, हम भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल- ट्रुथ सोशल पर कनाडा के साथ व्यापार वार्ता समाप्त करने की सूचना भी दी।

US Birthright Citizenship Supreme Court order Donald Trump Updates limiting judges power hindi news
अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर ट्रंप के फैसले लगातार चर्चा में हैं। - फोटो : PTI
चीन के साथ अमेरिका का समझौता, इन देशों को पत्र भेजेंगे
टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा, हमने चीन के साथ एक समझौता किया है...हमारे पास 200 से अधिक देश हैं। अगले डेढ़ हफ़्ते में या शायद उससे पहले ही हम इन देशों को पत्र भेजेंगे। कई अन्य देशों से भी बात करेंगे। हम उन्हें बताएंगे कि अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए उन्हें क्या भुगतान करना होगा...भारत के संबंध में ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक ऐसे समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं जहां हमें जाने और व्यापार करने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'यूरेनियम संवर्धन जारी रखा तो फिर करूंगा हमला', ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी हमले की चेतावनी

हम भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत हैं
भारत के साथ व्यापार के मुद्दे  को लेकर ट्रंप ने कहा, अभी यह प्रतिबंधित है, लेकिन आप वहां जा सकते हैं, आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम एक पूर्ण व्यापार बाधा को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ये अकल्पनीय है और मुझे यकीन नहीं है कि ऐसा होने जा रहा है। लेकिन हम भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत हैं।

ये भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या करना चाहता था इस्राइल: कैसे बचे खामनेई, क्यों ढूंढ नहीं पाई मोसाद; कहां छिपे?

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed