फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US bans supply of 30 combat helicopters made in Turkey Arms agreement between Pakistan and Turkey stay

पाक-तुर्की को झटका: अमेरिका ने लगाई हेलीकॉप्टर डील पर रोक

Thu, 11 Mar 2021 01:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
US bans supply of 30 combat helicopters made in Turkey Arms agreement between Pakistan and Turkey stay
Pakistan-turkey Flag - फोटो : iStock

अमेरिका ने पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए हथियारों के समझौते पर दोनों देशों को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने तुर्की में बने 30 लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने इस रोक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान अब इस लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को चीन से खरीद सकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि तुर्की में बने एटीएके-टी-129 हेलीकॉप्टर में अमेरिकी इंजन लगे हुए हैं। दो इंजन वाला और हर मौसम में हमला करने में सक्षम यह हेलीकॉप्टर अगुस्ता प्लेटफॉर्म पर आधारित है। अमेरिकी इंजन होने की वजह से तुर्की को यह हेलीकॉप्टर निर्यात करने से पहले अमेरिका की मंजूरी लेना होती है।
विज्ञापन


कालिन ने कहा कि इस रोक से अमेरिकी हितों को और ज्यादा नुकसान होगा। इससे पहले तुर्की और पाकिस्तान ने वर्ष 2018 में 1.5 अरब डॉलर में तुर्की में बने इन लड़ाकू हेलिकॉप्टरों का सौदा किया था। यह मल्टीरोल हेलीकॉप्टर दिन-रात में कभी भी न सिर्फ शत्रु पर हमला कर सकता है बल्कि उसकी निगरानी भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की ने जताई नाराजगी
तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तुर्की को इन्हीं कारणों से रूसी एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदना पड़ी थी क्योंकि अमेरिका ने अपना पेट्रियाट मिसाइल रक्षा सिस्टम उसे उचित शर्तों पर नहीं दिया था। अमेरिका ने अब तुर्की के एस-400 खरीदने पर उसके खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ऐसे प्रतिबंध सिर्फ दूसरे देशों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed