{"_id":"62bf54a84f576e52db3bae51","slug":"us-assistant-secretary-todd-robinson-will-raise-issues-like-drug-smuggling-and-border-security-in-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: अमेरिकी मंत्री करेंगे दाऊद को लेकर चर्चा, इस्लामाबाद में उठाएंगे नशा तस्करी का मुद्दा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: अमेरिकी मंत्री करेंगे दाऊद को लेकर चर्चा, इस्लामाबाद में उठाएंगे नशा तस्करी का मुद्दा
Sat, 02 Jul 2022 01:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:40 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान के साथ टॉड रॉबिन्सन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेशनल नारकोटिक्स एंड लॉ एनफोर्समेंट अफेयर्स के सहायक मंत्री टॉड रॉबिन्सन पाकिस्तान के दौरे पर अंडरवर्ल्ड सरगना डॉन दाऊद इब्राहिम का मुद्दा उठाएंगे। वह चार दिनी यात्रा में अमेरिका-पाक सहयोग के अलावा नशीले पदार्थ, लैंगिक मुद्दे, अंतरराष्ट्रीय अपराध व सीमा सुरक्षा पर भी बात करेंगे।
विज्ञापन
रॉबिन्सन द्वारा कराची स्थित दाऊद इब्राहिम के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक और नशीले पदार्थों के नेटवर्क का मुद्दा उठाने संबंधी सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान के साथ वे अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
ग्लोबल स्ट्रेट व्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने कहा, हम हर मौके पर ऐसे मुद्दे उठाते हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन-यूरोप में फैला है रैकेट
दाऊद का रैकेट ब्रिटेन व पश्चिमी यूरोप में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की स्मगलिंग में शामिल है। वह भारत को अस्थिर करने के मकसद से आतंकियों को हमले के लिए धन मुहैया कराता है। उसका अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट (डी कंपनी) भारत, पाकिस्तान और यूएई में फैला है जो नशा तस्करी, अवैध वसूली और हत्याओं को अंजाम देता है। दाऊद 1993 के मुंबई हमलों में भी शामिल रहा है जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी।