फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US announces construction of White House State Ballroom at cost of US$200 million

US: 20 करोड़ डॉलर की लागत से बनेगा व्हाइट हाउस स्टेट बॉलरूम, 650 लोगों के बैठने की होगी क्षमता

Fri, 01 Aug 2025 04:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 04:07 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस में 20 करोड़ डॉलर की लागत से एक नए बॉलरूम का निर्माण किया जाएगा, जिसका नाम व्हाइट हाउस स्टेट बॉलरूम होगा। इसका क्षेत्रफल करीब 90,000 वर्ग फीट होगा और इसमें 650 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। 

विज्ञापन
US announces construction of White House State Ballroom at cost of US$200 million
व्हाइट हाउस स्टेट बॉलरूम के रेंडर्स - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के व्हाइट हाउस में अब एक नया और बड़ा बॉलरूम बनाया जाएगा। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को इसकी घोषणा की। इसका नाम व्हाइट हाउस स्टेट बॉलरूम होगा। इसका क्षेत्रफल करीब 90,000 वर्ग फीट होगा और इसमें 650 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। अभी व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में केवल 200 लोगों के बैठने की जगह है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 150 वर्षों से राष्ट्रपति, प्रशासन और व्हाइट हाउस के कर्मचारी व्हाइट हाउस परिसर में एक ऐसे बड़े आयोजन स्थल की जरूरत महसूस कर रहे थे, जिसमें वर्तमान में अनुमत संख्या से कहीं अधिक अतिथियों  को समायोजित किया जा सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस जरूरत को समझते हुए इसे पूरा करने का वादा किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: हार्टअटैक से ही हुई हल्क होगन की मौत, फ्लोरिडा के मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट हुई पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बड़े समारोहों की मेजबानी करने में असमर्थ व्हाइट हाउस

बयान में कहा गया कि व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक इमारतों में से एक है, फिर भी व्हाइट हाउस वर्तमान में विश्व नेताओं और अन्य देशों के सम्मान में आयोजित होने वाले बड़े समारोहों की मेजबानी करने में असमर्थ है, क्योंकि इसके लिए उसे मुख्य भवन के प्रवेश द्वार से लगभग 100 गज दूर एक बड़ा तंबू लगाना पड़ता है। इसलिए अब यह नया बॉलरूम बनाया जा रहा है, जो सुंदर और सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। 

ये भी पढ़ें: US: 'फलस्तीन को स्वतंत्र देश की मान्यता दी तो व्यापार समझौता करना होगा मुश्किल', ट्रंप की कनाडा को धमकी

ट्रंप ने हाल ही में डिजाइन को लेकर कई बैठकें कीं
बयान में कहा गया है कि हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बॉलरूम के डिजाइन और योजना पर चर्चा करने के लिए कई बैठकें कीं। इसमें व्हाइट स्टाफ, राष्ट्रीय उद्यान सेवा, व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय और सीक्रेट सर्विस के लोग शामिल थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने मैकक्रेरी आर्किटेक्ट्स को मुख्य वास्तुकार के रूप में चुना है, जो अपने शास्त्रीय वास्तुशिल्प डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed