{"_id":"5f90770a6b0def5c7759bab9","slug":"us-and-russia-have-signed-a-mutual-agreement-for-not-working-on-new-nuclear-weapons-for-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और रूस ने किया बड़ा समझौता, दोनों देश एक साल तक नहीं बनाएंगे नए परमाणु हथियार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और रूस ने किया बड़ा समझौता, दोनों देश एक साल तक नहीं बनाएंगे नए परमाणु हथियार
Wed, 21 Oct 2020 11:29 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
trump and putin(file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियार नियंत्रण को लेकर किए गए अहम समझौते को एक साल तक और बढ़ाने के लिए आपसी सहमति दे दी है। दरअसल रूस ने मंगलवार को कहा कि वह परमाणु आयुधों की संख्या को मौजूदा सीमा पर ही बरकरार रखने को तैयार है। रूस ने कहा कि हम इस समझौते पर अमेरिका के प्रस्ताव को भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 'न्यू स्टार्ट' संधि पर 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तत्कालीन रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदमेदेव ने हस्ताक्षर किए थे। यह संधि प्रत्येक देश को 1,550 से ज्यादा तैनात परमाणु आयुधों और 700 प्रक्षेपास्त्रों और बमवर्षक परमाणु आयुधों से अधिक की तैनाती की इजाजत नहीं देती। इसका पालन किया जा रहा या नहीं इसको देखने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन