फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US America want to India remove restrictions in Kashmir, release leaders taken to custody

कश्मीर में लगे प्रतिबंध तेजी से हटाए भारत, हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करे: अमेरिका

Fri, 27 Sep 2019 10:23 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
US America want to India remove restrictions in Kashmir, release leaders taken to custody
Trump and Modi at Howdy Modi - फोटो : एएनआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात के बाद एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि भारत कश्मीर में तेजी से प्रतिबंधों में छूट दे और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए। 
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशियाई मामलों की एक शीर्ष अधिकारी एलिस वेल्स ने कहा कि हम तेजी से कदम उठाए जाने की उम्मीद करते हैं। कश्मीर में प्रतिबंध समाप्त किए जाएं और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों पक्ष ट्रंप से मध्यस्थता करने को कहते हैं तो वह इसके इच्छुक हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि भारत किसी भी तरह की मध्यस्थता की पेशकश को खारिज करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नेताओं को हिरासत में लेने पर जताई चिंता'

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका कश्मीर में नेताओं, कारोबारियों को व्यापक रूप से हिरासत में लिए जाने और जम्मू-कश्मीर के लोगों पर प्रतिबंध लगाए जाने से चिंतित है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने मोदी से मुलाकात के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया था या नहीं।


मालूम हो कि ह्यूस्टन में बीते रविवार को आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में ट्रंप ने मोदी के साथ शिरकत की थी और 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed