फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Ambassador Eric Garcetti said that India US can make the world prosperous

India-US Relations: गार्सेटी बोले- भारत-अमेरिका दुनिया को बना सकते हैं संपन्न, PM की यात्रा नए अध्याय का आगाज

Mon, 26 Jun 2023 04:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 04:51 AM IST
सार

गार्सेटी ने कहा कि इस पल को आशावाद के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि आने वाले वर्षों में आशाएं कम होंगी। मुझे लगता है कि हमें केवल फिलहाल के लिए नहीं, बल्कि आगामी 20-25 वर्षों के लिए योजना बनानी होगी।

विज्ञापन
US Ambassador Eric Garcetti said that India US can make the world prosperous
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा इतिहास में दोनों देशों के संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में दर्ज होगी। अमेरिका व भारत ही भविष्य हैं जो एक साथ मजबूती से खड़े हैं। ये संबंध और गहरे हुए तो दुनिया को अधिक संपन्न बना सकते है।
विज्ञापन


गार्सेटी ने कहा, यह यात्रा वर्षों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। हमारे संबंध उम्मीदों से काफी आगे निकल गए हैं... चाहे वह पीएम मोदी व राष्ट्रपति जो ब्राडन के बीच व्यक्तिगत संबंध हो, सरकारों के व्यापक कार्य हों या अवाम, उद्योगपतियों व सांस्कृतिक नेताओं आदि के बीच के संबंध हों। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की यात्रा के चार पहलू
52 वर्षीय गार्सेटी ने खास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी की इस यात्रा में शांति, समृद्धि, ग्रह व लोग चार पहलू मुख्य रहे। जब शांति, वास्तविक रक्षा वितरण व गहन प्रौद्योगिकी को साझा करने की बात आती है, तो अमेरिका ने अपने अधिकांश निकटतम सहयोगियों के साथ भी ऐसा नहीं किया है। भारत के साथ हमने व्यापार विवाद को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 20-25 वर्षों के लिए बनानी होगी योजना 
गार्सेटी ने कहा कि इस पल को आशावाद के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि आने वाले वर्षों में आशाएं कम होंगी। मुझे लगता है कि हमें केवल फिलहाल के लिए नहीं, बल्कि आगामी 20-25 वर्षों के लिए योजना बनानी होगी। अगले 25 वर्षों के लिए भारत व अमेरिका को आज के मुकाबले कहीं अधिक तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed