{"_id":"6598eb48d94e3ab9720d29cd","slug":"us-alaska-airlines-window-blows-out-mid-air-emergency-landing-news-and-updates-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alaska Airlines: 16,000 फीट की ऊंचाई पर निकल गई विमान की खिड़की, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Alaska Airlines: 16,000 फीट की ऊंचाई पर निकल गई विमान की खिड़की, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित
Sat, 06 Jan 2024 02:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:54 PM IST
सार
स्थानीय मीडिया को मुताबिक, अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 छह मिनट तक 16,000 फीट की ऊंचाई पर रही। हालांकि, इसी दौरान एक यात्री की विंडो अचानक ही निकल गई।
विज्ञापन
अलास्का एयरलाइंस का विमान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पोर्टलैंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की उड़ान के दौरान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक से निकल गई। आनन-फानन में विमान की वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि विमान में 174 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बीच अलास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737-9 शृंखला के सभी विमानों को परिचालन से हटाने की घोषणा कर दी है।
विमान की खिड़की टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो इसी विमान का है या नहीं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया को मुताबिक, अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 छह मिनट तक 16,000 फीट की ऊंचाई पर रही। हालांकि, इसी दौरान एक यात्री की विंडो अचानक ही निकल गई। इसके चलते फ्लाइट का केबिन प्रेशर अचानक नीचे आ गया। इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इसे लैंड कराया।
विज्ञापन
विमान की खिड़की टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो इसी विमान का है या नहीं।
Alaska Airlines Flight 1282 made an emergency landing in Portland, Oregon on January 5, after an issue with pressurization. A panel of the fuselage, including the panel’s window, popped off shortly after takeoff.
विज्ञापन
[📹 vy.covers]https://t.co/VRzA10AilE— Massimo (@Rainmaker1973) January 6, 2024