फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Airstrike In Syria Updates Casualties Terrorists killed Middle East West Asia news in hindi

US Airstrike: सीरिया में US आर्मी की एयर स्ट्राइक में मारे गए 37 आतंकी, अमेरिका ने बयान जारी कर दावा किया

Sun, 29 Sep 2024 04:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 29 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया पर हमला किया। हमलों में जो आतंकी मारे गए उन पर सैन्य अभियानों की निगरानी का जिम्मा था।

विज्ञापन
US Airstrike In Syria Updates Casualties Terrorists killed Middle East West Asia news in hindi
अमेरिका का सीरिया में हवाई हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरिया में अमेरिका ने हवाई हमला किया। इसमें इस्लामिक स्टेट समूह और अल-कायदा से जुड़े 37 आतंकी मारे गए। अमेरिका की सेना ने दावा किया कि आतंकियों के कई ठिकानों पर हमले किए गए। 

विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया पर हमला किया। इसमें अल-कायदा से जुड़े हुर्रस अल-दीन समूह के शीर्ष नेता और आठ अन्य को निशाना बनाया गया। इन आतंकियों पर सैन्य अभियानों की निगरानी का जिम्मा था। इसके साथ ही मध्य सीरिया में आईएस के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया गया। इसमें 28 आतंकी मारे गए। इनमें चार सीरियाई नेता शामिल थे।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के मुताबिक हवाई हमले के जरिये अमेरिकी हितों के साथ-साथ हमारे सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की आईएसआईएस की तैयारी को ध्वस्त किया गया। सीरिया में लगभग 900 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिका की सेना पूर्वोत्तर सीरिया में अपने प्रमुख सहयोगियों कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज को सलाह और सहायता देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed