फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake Today in USA News: US 7.5 magnitude earthquake off Alaska prompts tsunami fears, fleeing

Earthquake Today: 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिला अलास्का, सुनामी की छोटी लहरें भी उठीं

Tue, 20 Oct 2020 08:35 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलास्का
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलास्का Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Oct 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Earthquake Today in USA News: US 7.5 magnitude earthquake off Alaska prompts tsunami fears, fleeing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के अलास्का प्रांत में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं। वहीं, अब भूकंप के बाद यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र 900 लोगों की आबादी वाले शहर सेंड प्वाइंट के करीब था। भूकंप के बाद इस इलाके में दो फीट ऊंची समुद्री लहरें भी उठीं। वहीं, अब केंद्र ने यहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। कोरोना की मार झेल रहे अमेरिका के लिए अब सुनामी दोहरी मार की तरह है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अलेउतियन ईस्ट बोरो स्कूल जिले के अधीक्षक पैट्रिक मेयर ने कहा कि झटकों के बाद अभिभावक सेंड प्वाइंट स्कूल से अपने बच्चों को लेकर गए। हालांकि, भूकंप के दौरान बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल की एक बस को मछली प्रसंस्करण की एक कंपनी में भेजा गया है, जहां से मजदूरों को सुरक्षित लाया जा सके। 

अलास्का भूकंप केंद्र के अनुसार, दोपहर 1 बजे से पहले उत्तरी प्रशांत महासागर में भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सेंड प्वाइंट शहर से 118 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। 


अलास्का भूकंप केंद्र ने बताया कि इस भूकंप के दायरे में अलास्का के दक्षिणी तट के इलाके रहे। इसमें सेंड प्वाइंट, चिगनिक, उनालास्का और केनाई प्रायद्वीप शामिल हैं। केंद्र ने बताया कि पहले झटके के 11 मिनट बाद 5.2 तीव्रता का दूसरा झटका भी महसूस किया गया।

भूकंप के झटके जिस इलाके में महसूस किए गए हैं, वहां के लोगों को सुनामी की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि शक्तिशाली लहरें और करंट का उनके नजदीकी तट पर असर हो सकता है। लोगों को खतरे के लिए सतर्क करते हुए तट से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed