फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US 10 escape from New Orleans jail through hole in cell wall writes it was too easy

US: जेल की दीवार तोड़कर फिल्मी स्टाइल में भागे 10 अपराधी, भागते हुए पुलिस को दे गए चुनौती

Sat, 17 May 2025 08:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 May 2025 08:36 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने कंटीले तारों की बाउंड्री को पार करने के लिए जेल में मिलने वाले कंबलों का इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि जेल के भीतर के किसी व्यक्ति ने उनकी मदद की है। 

विज्ञापन
US 10 escape from New Orleans jail through hole in cell wall writes it was too easy
अमेरिकी पुलिस - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका के न्यू ओरलियंस में 10 अपराधी जेल की दीवार तोड़कर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए। अपराधियों ने भागने के लिए पूरी योजना बनाई और जब उनकी सेल का गार्ड खाना लेने गया हुआ था, उसी वक्त अपराधी फरार हो गए। हैरानी इस बात की है कि अपराधी न सिर्फ फरार हुए बल्कि पुलिस को चुनौती भी दे गए। अपराधी जिस दीवार में छेद करके भागे, उस पर ही लिख गए कि 'ये बेहद आसान था'।
विज्ञापन


दो अपराधी वापस गिरफ्तार
न्यू ओरलियंस जेल से भागे अपराधियों ने शौचालय की दीवार में छेद किया और फिर पीछे की चारदीवारी फांदकर भाग गए। फरार हुए अपराधियों में से 8 हत्या के गंभीर मामले में जेल में बंद थे, वहीं बाकी दो पर अन्य आरोप थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भागे दो अपराधियों को वापस गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने कंटीले तारों की बाउंड्री को पार करने के लिए जेल में मिलने वाले कंबलों का इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि जेल के भीतर के किसी व्यक्ति ने उनकी मदद की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel-Gaza: गाजा में इस्राइली हमलों में मारे गए 108 लोग, यमन में भी दो बंदरगाहों को बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी मदद की भी आशंका
हैरानी की बात ये है कि अपराधी देर रात जेल से फरार हुए और उनके भागने का पता अगली सुबह चला, जब कैदियों की गिनती हुई। कई घंटे तक जेल प्रशासन अपराधियों के फरार होने से बेखबर रहा। अपराधियों ने जेल से बाहर निकलते ही कपड़े भी बदल दिए। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शायद किसी बाहरी व्यक्ति ने भी उनकी भागने में मदद की और पूरे सुनियोजित तरीके से अपराधी जेल से भागे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed