फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel intensifies attacks in Gaza more than 100 die, strikes ports in Yemen

Israel-Gaza: गाजा में इस्राइली हमलों में मारे गए 108 लोग, यमन में भी दो बंदरगाहों को बनाया निशाना

Sat, 17 May 2025 08:06 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, गाजा सिटी
पीटीआई, गाजा सिटी Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 17 May 2025 08:06 AM IST
सार

इस्राइल ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है और पिछले दिन उसने 150 ठिकानों पर हमले किये। वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले शुक्रवार सुबह तक होते रहे और लोगों को जबालिया शरणार्थी शिविर एवं बेत लाहिया शहर से भागना पड़ा। पिछले हमलों में 130 से अधिक लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
Israel intensifies attacks in Gaza more than 100 die, strikes ports in Yemen
इस्राइली हमलों के बाद घर छोड़कर जाते महिलाएं और बच्चे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल लगातार गाजा पर हवाई हमले कर रहा है। हालिया हमलों में गाजा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार के हवाई हमलों में अभी तक 108 लोग मारे गए हैं। मरने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इन हमलों के बाद लोग बड़ी संख्या में इलाकों को छोड़कर जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस्राइल ने शुक्रवार को यमन में दो बंदरगाहों पर भी हमला किया था। इस्राइल का दावा है कि इन बंदरगाहों का इस्तेमाल हूती विद्रोही समूह हथियारों के लेनदेन के लिए कर रहे थे। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किये गये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। गाजा में इस्राइल की नाकेबंदी का अब तीसरा महीना है।
विज्ञापन


इस्राइली हमलों के बाद लोगों ने छोड़े शिविर
इस्राइल ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है और पिछले दिन उसने 150 ठिकानों पर हमले किये। वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले शुक्रवार सुबह तक होते रहे और लोगों को जबालिया शरणार्थी शिविर एवं बेत लाहिया शहर से भागना पड़ा। पिछले हमलों में 130 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमन में हमलों के बाद किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। हूती के उपग्रह चैनल अल-मसीरा ने हमलों की बात स्वीकार की, लेकिन कोई अन्य विवरण नहीं दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने ट्रंप की यात्रा के दौरान यमन से इजराइली हवाई क्षेत्र की ओर दागी गई कई मिसाइलों को रोक दिया।
 
बंधकों की रिहाई बंद होने के बाद इस्राइल कर रहा है बड़े हमले
इस्राइली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने शुक्रवार को  कहा था कि इजराइली सेना अपने अभियान तेज कर रही है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने अभियान को तब से तेजी दी है जब से हमास ने बंधकों को रिहा करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य उन्हें (बंधकों को) वापस घर लाना और हमास को सत्ता से हटाना है।" उन्होंने कहा कि इस्राइल बातचीत के दौरान हमास पर दबाव बनाना जारी रखेगा और कहा कि नतीजे मिल रहे हैं।


इस्राइल और गाजा के बीच यह युद्ध सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास के नेतृत्व में आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में इस्राइल ने व्यापक सैन्य कार्रवाई की, जिसमें गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 53,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से लगभग 3,000 की मौत 18 मार्च को युद्धविराम टूटने के बाद हुई है। हमास ने सात अक्टूबर को इस्राइल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए लगभग 250 लोगों में से 58 को अब भी बंधक बना रखा है। इनमें से 23 के अब भी जीवित होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed