फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Upto 10 percent of the recovered coronavirus patients in China test positive AGAIN

कोरोना ने फिर बढ़ाई चीन की चिंता, ठीक हो चुके 10 प्रतिशत लोगों में दोबारा दिखे महामारी के लक्षण

Fri, 27 Mar 2020 04:31 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Mar 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
Upto 10 percent of the recovered coronavirus patients in China test positive AGAIN
कोरोना वायरस - फोटो : social media

कोरोना वायरस को लेकर चीन की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है। चीन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी सीसीटीवी के मुताबिक यहां ठीक हो चुके 10 प्रतिशत लोगों में फिर से कोरोना के लक्षण दिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ठीक हो चुके 74051 लोगों में से 10 प्रतिशत लोगों में एक बार फिर से कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


चीनी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि आयातित मामलों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ वे लोग जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखे थे, उनकी वजह से चीन में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र रहे चीन के हुबेई प्रांत से दो महीने का लॉकडाउन हटाने के बाद अब लाखों लोग अपने घर लौटने वाले हैं। ऐसे में वुहान के एक अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक ठीक हो चुके 147 मरीजों में से पांच के अंदर फिर से कोरोना के लक्षण दिखे हैं। वहीं यहां के कुछ अधिकारियों ने सरकार द्वारा जांच में की गई खामियों पर सवाल उठाये हैं, उन्होंने कहा है कि हो सकता है इन मरीजों के टेस्ट को पहले नेगेटिव बताया गया हो और इन्हें छोड़ दिया गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ आयोग के मुताबिक यहां कुल 81285 मामले पाए गए थे जिसमें 3287 मौतें हुई थी और 74051 लोगों के ठीक होने की बात कही गई थी। वहीं दुनियाभर में फैल चुकी इस महामारी की वजह से अब तक 23000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसमें अकेले सिर्फ इटली में ही 8200 से अधिक जानें गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed