फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC recommends incumbent Antonio Guterres to General Assembly for second five year term as UN Secretary General

नियुक्ति : एंटोनियो गुटेरेस का दोबारा संयुक्त राष्ट्र का महासचिव बनना तय, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी की सिफारिश

Tue, 08 Jun 2021 08:44 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 08:44 PM IST
सार

एंटोनियो गुटेरेस को दूसरी बार महासभा में भेजने के लिए भारत समेत कई देशों के समर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी सिफारिश कर दी है।

विज्ञापन
UNSC recommends incumbent Antonio Guterres to General Assembly for second five year term as UN Secretary General
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने विश्व निकाय के प्रमुख के रूप में पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए मंगलवार को महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के नाम की सिफारिश की। नया कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा। पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक हुई जिसमें सदस्यों ने उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी जिसमें महासचिव के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए एंटोनियो गुटेरेस के नाम की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, भारत संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दूसरे कार्यकाल की सिफारिश करने वाले सुरक्षा परिषद प्रस्ताव को स्वीकार करने का स्वागत करता है। पिछले महीने भारत ने जनवरी 2022 से शुरू होने वाले दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व निकाय के प्रमुख के रूप में  एंटोनियो गुटेरेस की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटोनियो गुटेरेस से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मुलाकात की थी और उनके दूसरे कार्यकाल के लिए भारत का समर्थन व्यक्त किया था। जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था कि इस चुनौतीपूर्ण समय में संयुक्त राष्ट्र के यूएनएसजी के नेतृत्व को भारत महत्व देता है। दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जयशंकर ने बताया कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के नेतृत्व को महत्व देता है। दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी उम्मीदवारी के भारत के समर्थन से भी उन्हें अवगत कराया गया।


एंटोनियो गुटेरेस ने एक जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव का कार्यभार संभाला था और उनका पहला कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अगले महासचिव का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस ने इससे पहले संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के रूप में जून 2005 से दिसंबर 2015 तक अपनी सेवाएं दी थीं। पुर्तगाल सरकार द्वारा नामित  एंटोनियो गुटेरेस महासचिव पद के लिए एकमात्र आधिकारिक उम्मीदवार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed