फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC did not act on orders against Myanmar on Rohingya case

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रोहिंग्या मामले पर म्यांमार के खिलाफ आदेश पर नहीं की कार्रवाई

Thu, 06 Feb 2020 05:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Feb 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
UNSC did not act on orders against Myanmar on Rohingya case
रोहिंग्या मुसलमान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के उस आदेश पर मंगलवार को चर्चा की, जिसमें कहा गया था कि म्यांमार को रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ नरसंहार को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाना चाहिए, हालांकि परिषद किसी बयान पर राजी नहीं हो पाई।

विज्ञापन


राजनयिकों ने गोपनीयता की शर्त पर बंद कमरे में हुई बैठक के बारे में बताया कि म्यांमार के सहयोगी चीन और वियतनाम ने इस पर आपत्ति जताई। दूसरी ओर परिषद में यूरोपीय संघ के सदस्यों ने एक संयुक्त बयान में म्यांमार से आग्रह किया कि शीर्ष अदालत के फैसले का अनुपालन किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा करना ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अनिवार्य हैं।’
विज्ञापन


फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम और एस्टोनिया के साथ ही पोलैंड के पूर्व परिषद सदस्य ने भी म्यांमार से ‘मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय दिलाने के लिए विश्वसनीय कार्रवाई करने’ का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2017 में रोहिंग्या उग्रवादी समूह के हमले के जवाब में म्यांमार के सुरक्षा बलों ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई की जिसके बाद सात लाख से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश भाग गए। म्यांमार लंबे समय से दावा करता रहा है कि रोहिंग्या बांग्लादेश के ‘बंगाली’ शरणार्थी हैं, हालांकि उनके परिवार   से म्यांमार में रहते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed