फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   university SAID Indian student critically injured in stabbing at US gym dies

US: फिटनेस सेंटर में चाकू से हुए हमले में घायल भारतीय छात्र ने तोड़ा दम, जानें पूरा मामला

Thu, 09 Nov 2023 10:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Nov 2023 10:24 AM IST
सार

कंप्यूटर साइंस के छात्र वरुण राज को 24 वर्षीय आरोपी जॉरडन अंड्रेड ने जिम में चाकू मारा था। घटना के बाद से वरुण लाइफ सपोर्ट में ही थे। घटना के बाद ही आरोपी जॉर्डन को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
university SAID Indian student critically injured in stabbing at US gym dies
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इंडियाना के एक फिटनेस सेंटर में 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा को बीते दिनों चाकू मार दिया गया था। इस घटना के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार को पुचा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जिम में चाकू मारा
कंप्यूटर साइंस के छात्र वरुण राज को 24 वर्षीय आरोपी जॉरडन अंड्रेड ने जिम में चाकू मारा था। घटना के बाद से वरुण लाइफ सपोर्ट में ही थे। घटना के बाद ही आरोपी जॉर्डन को गिरफ्तार कर पोर्टर सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश जेफरी क्लाइमर के सामने पेश किया गया था, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। चाकू मारने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। जांच चल रही है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने जताया दुख
शिकागो के एक निजी विश्वविद्यालय वालपराइसो ने बुधवार को बताया, 'वरुण राज पुचा अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमने अपने एक छात्र को खो दिया है। हमारी प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। यह हमारे लिए बहुत ही बुरी खबर है। हम लोग बहुत दुखी हैं।' वालपराइसो ने कहा कि विश्वविद्यालय वरुण के परिवार के संपर्क में है और इस कठिन समय में जिस तरह भी मदद कर सकेंगे हम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएस करने के लिए अमेरिका आया था
वरुण पिछले साल कंप्यूटर साइंस में एमएस करने के लिए अमेरिका आया था। उम्मीद थी कि अगले साल कोर्स पूरा होने के बाद वह अपने घर तेलंगाना के खम्मम लौटते, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। उनके चचेरे भाई अनिल बैलेबॉयन ने बताया कि घटना के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। उनके शरीर के केवल एक हिस्से में हरकत थी।


कोई भी अपने बच्चों के लिए यह उम्मीद नहीं करेगा
अनिल बैलेबॉयन ने कहा, 'बहुत मुश्किल है क्योंकि कोई भी अपने बच्चों के लिए यह उम्मीद नहीं करेगा। उसके और उसके परिवार के कई सपने थे। वह अपने परिवार को आर्थिक और भावनात्मक रूप से समर्थन देने के लिए कई सपने लेकर यहां आया था।'  बता दें, बुधवार तक, नॉर्थ अमेरिकन तेलुगु सोसाइटी ने वरुण के परिवार के लिए GoFundMe के माध्यम से 90,000 अमेरिकी डॉलर जुटा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed