फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   united states is accused of racism to objection over use of the word 'Yellow' in a survey on racial matters

संयुक्त राष्ट्र पर कर्मचारियों ने लगाया नस्लवाद का आरोप

Fri, 21 Aug 2020 12:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
united states is accused of racism to objection over use of the word 'Yellow' in a survey on racial matters
संयुक्त राष्ट्र

नस्लवाद पर संयुक्त राष्ट्र के एक आतंरिक सर्वेक्षण में ‘येलो’ शब्द के इस्तेमाल की वजह से संगठन पर नस्लवाद का आरोप लगा है। सर्वेक्षण के साथ संलग्न ईमेल में यह भी लिखा था कि यूएन खुद नस्लवाद से अछूता नहीं हैं। यह आरोप लगाने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद संगठन के अपने कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


दरअसल संगठन ने एक सर्वेक्षण जारी किया जिसमें एक सवाल यह भी था कि कर्मचारी खुद को कैसे पहचानता है। इस सवाल के जवाबी विकल्पों में ‘येलो’ (पीला) शब्द शामिल था, जिस पर कर्मचारियों ने आपत्ति की। नस्लवाद पर होने वाला संयुक्त राष्ट्र का सर्वेक्षण हजारों कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन



सर्वेक्षण के साथ संलग्न ईमेल में लिखा था कि उसे महासचिव एंतोनियो गुटेरस के नस्लवाद को मिटाने और सम्मान को बढ़ावा देने के अभियान के तहत किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि पहले ही सवाल में येलो को एक विकल्प के रूप में लिखकर एशियाई लोगों के प्रति पश्चिमी नस्ली धारणा को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विकल्पों में अश्वेत, भूरा, श्वेत और अन्य शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र ने सर्वेक्षण को लेकर टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed