फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan foreign minister ishaq dar accept india strike in operation damaged noor khan air base

Pakistan: भारत ने नूर खान एयरबेस पर किया था बड़ा हमला..., पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बड़ा कबूलनामा

Sun, 28 Dec 2025 01:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Dec 2025 01:08 PM IST
सार

पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेइज्जती का शिकार होना पड़ा है। दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों में उनके नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान हुआ।  

विज्ञापन
pakistan foreign minister ishaq dar accept india strike in operation damaged noor khan air base
इशाक डार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री - फोटो : एक्स/@DPM_PK

विस्तार

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी किरकिरी करा ली है। दरअसल अब पाकिस्तान की सरकार ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले में उनके नूर खान एयर बेस को भारी नुकसान हुआ था। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने स्वीकार की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इशाक डार ने स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सटीक हमलों में उनके नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा और यहां तैनात जवान भी घायल हुए। 
विज्ञापन


इशाक डार की स्वीकारोक्ति
पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब उनकी सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री ने उनके दावे की पोल खोल दी है। इशाक डार ने कहा कि भारत ने 36 घंटों के भीतर पाकिस्तानी क्षेत्र में कई ड्रोन हमले किए और एक ड्रोन ने उनके सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया, जो ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय हमलों की सटीकता को उजागर करता है। इशाक डार ने कहा, 'भारत ने पाकिस्तान की ओर ड्रोन भेजे। 36 घंटे के भीतर कम से कम 80 ड्रोन भेजे गए। हम 80 में से 79 रोकने में सफल हुए और केवल एक ड्रोन ने सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया और इस हमले में हमारे कर्मी भी घायल हुए।'
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था दोनों देशों में संघर्ष
अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। इस हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।  जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की। जिससे दोनों देशों में हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। भारत ने सटीक हमले करते हुए चकलाल स्थित पाकिस्तानी वायुसेना बेस नूर खान को निशाना बनाया। भारत के हमलों से पस्त पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ के समक्ष संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Hadi Murder Case: 'भारत भागे उस्मान हादी की हत्या के दो संदिग्ध', बांग्लादेश पुलिस दावा- मदद करने वाले...

मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा 13 मई को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को नुकसान पहुंचा। हालांकि पाकिस्तान इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ही वहां के मीडिया के सामने ये बात स्वीकार करके पाकिस्तानी सेना के झूठे दावे की पोल पट्टी खोल दी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed