फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations: We are willing to have friendly relations with Pakistan, provided that the neighbors create a favorable environment

संयुक्त राष्ट्र: भारत की खरी-खरी-पाक से दोस्ताना रिश्तों के इच्छुक हैं हम, बशर्ते अनुकूल माहौल बनाए पड़ोसी

Sat, 12 Jun 2021 04:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Jun 2021 04:43 PM IST
सार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में सभी देशों के साथ दोस्ताना संबंधों की मंशा जताई। पाकिस्तान को लेकर स्पष्ट कहा कि उसे सीमापार आतंकवाद खत्म करना होगा, तभी दोस्त बन पाएगा। 
 

विज्ञापन
United Nations: We are willing to have friendly relations with Pakistan, provided that the neighbors create a favorable environment
UNGA

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर आर. मधुसूदन ने कहा है कि हम पाकिस्तान समेत सभी देशों के साथ 'सामान्य' दोस्ताना रिश्ते चाहते हैं, लेकिन इस्लामाबाद को इसके लिए अनुकूल माहौल बनान होगा। यह भी जरूरी है कि पड़ोसी देश अपने क्षेत्र का किसी भी तरीके से भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद के लिए इस्तेमाल न होने दे।

विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में '2020 के लिए सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट' पर विचार के दौरान मधुसूदन ने की। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान समेत सभी देशों के साथ सामान्य दोस्ताना रिश्ते चाहता है। हम लगातार कह रहे हैं कि यदि दोनों देशों के बीच कोई मसला है तो उसका हल शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाना चाहिए। इसके लिए भय, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल होना जरूरी है। यह जिम्मेदारी पाकिस्तान की है कि वह अपने देश में भारत के खिलाफ किसी भी तरीके से सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए न होने दे। इसके लिए उसे विश्वसनीय व ठोस कार्रवाई करना चाहिए और अनुकूल माहौल बनाना होगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर मुद्दा
पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने मधुसूदन के भाषण से पहले दिए भाषण में जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया। इस पर भारतीय अधिकारी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान लगातार ऐसी हरकतों में शामिल है, जो इस मंच से शोभा नहीं देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा के मंच का दुरुपयोग कर रहा पाक
भारतीय दूत मधुसूदन ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मूर्ख नहीं बना पाएगा। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच का दुरुपयोग करना चाहता है। उसने एक बार फिर भारत के आंतरिक मुद्दों को उठाया है। भारत की संसद द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बारे में लिए गए निर्णय देश के आंतरिक मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed