{"_id":"6145018da16fa91501621903","slug":"united-nations-unicef-says-77-million-children-stayed-away-from-school-for-18-months-due-to-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र : यूनिसेफ का दावा- महामारी के चलते 7.7 करोड़ बच्चे 18 महीने स्कूल से रहे दूर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र : यूनिसेफ का दावा- महामारी के चलते 7.7 करोड़ बच्चे 18 महीने स्कूल से रहे दूर
Sat, 18 Sep 2021 02:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:28 AM IST
सार
दुनियाभर में कोरोना महामारी के खौफ के चलते ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण करीब 7.7 करोड़ बच्चे 18 महीने स्कूल से दूर रहे। यूनिसेफ के मुताबिक 18 देशों के 11.7 करोड़ बच्चे अभी भी स्कूल बंद होने से प्रभावित हैं। कई देशों में स्कूल आंशिक रूप से खुलने भी लगे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र की बच्चों पर आधारित संस्था यूनिसेफ ने दावा किया है कि दुनियाभर में कोरोना महामारी के खौफ के चलते ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण करीब 7.7 करोड़ बच्चे 18 महीने स्कूल से दूर रहे। इस दौरान पढ़ाई के लिए यूनिसेफ ने भी एक सोशल मीडिया चैनल शुरू किया था।
विज्ञापन
लेकिन लंबे समय से स्कूल बंद होने से चिंतित यूनिसेफ ने स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए #ReopenSchools कैंपेन के तहत इस चैनल को 18 घंटे के लिए बंद रखा ताकि दुनिया के तमाम देश क्लासरूम की पढ़ाई का महत्व समझते हुए स्कूल खोलने की दिशा में प्रयास करें।
विज्ञापन
स्कूल जाना बच्चों का अधिकार
यूनिसेफ के मुताबिक स्कूल जाकर पढ़ाई करना बच्चों का वह अधिकार है जो उसके विकास, सुरक्षा और खुशहाली के लिए बहुत जरूरी है। जिससे उसका विकास होता है। यूनिसेफ ने कहा, यह अचंभे की बात है कि रेस्टोरेंट, जिम, सलून और बाजार खोले जा रहे हैं लेकिन बच्चों के लिए जरूरी स्कूलों को नहीं खोला जा रहा है। 41 देश ऐस हैं जहां अभी तक स्कूल खोलने की कवायद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
117 देशों में पूरी तरह खुले स्कूल
यूनिसेफ ने ताजा आंकड़े जारी कर बताया कि दुनिया में 117 देशां में स्कूल पूरी तरह खुल गए हैं और 53.9 करोड़ विद्यार्थी स्कूल जाने लगे हैं। यह संख्या पूरे विश्व के विद्यार्थियों की 35 फीसदी है।