फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations: Minister of State for External Affairs Meenakshi Lekhi arrives in New York, will participate in the Security Council meeting

संयुक्त राष्ट्र : न्यूयॉर्क पहुंचीं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, सुरक्षा परिषद की बैठक में लेंगी हिस्सा

Sun, 05 Sep 2021 02:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 02:24 AM IST
सार

  • विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी शांति स्थापना पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में लेंगी हिस्सा 
  • कोलंबिया और न्यूयार्क की यात्रा के साथ भारतीय अमेरिकीयों समुदाय से भी करेंगी संवाद

विज्ञापन
United Nations: Minister of State for External Affairs Meenakshi Lekhi arrives in New York, will participate in the Security Council meeting
विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी। - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी छह दिवसीय विदेश यात्रा पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंचीं। यहां से वह पहले 4-7 सितंबर तक दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की यात्रा करेंगी। इसके बाद 7-9 सितंबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगी। इस दौरान मीनाक्षी लेखी शांति स्थापना पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगी और वहां बसे भारतीय समुदाय से संवाद भी करेंगी।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में लेंगी हिस्सा, कोलंबिया और न्यूयार्क जाएंगी
कोलंबिया में लेखी देश के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और उपराष्ट्रपति एवं विदेश मंत्री मार्टा लूसिया रामिरेज से क्षेत्रीय व परस्पर हित वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। वहीं न्यूयॉर्क में प्रवास के दौरान लेखी 8 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत का पक्ष रखेंगी।
विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के लिए अमेरिका में बसे भारतीयों से लेंगी राय
75वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लेखी अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय की भी राय लेंगी। उन्होंने शुक्रवार को भी जयपुर फूट यूएसए के आयोजन ‘जन आशीर्वाद आभार’ के तहत भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed