फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations India Vidisha Maitra says Pakistan in Epicenter of terrorism give martyr statue to terrorist

'आतंकियों को शहीद बताता है पाकिस्तान...', यूएन में भारत ने पाक को लताड़ा

Tue, 22 Sep 2020 08:14 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 22 Sep 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
United Nations India Vidisha Maitra says Pakistan in Epicenter of terrorism give martyr statue to terrorist
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद और उसके द्वारा नई दिल्ली के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे तथ्यों को लेकर लताड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने इस्लामाबाद पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि इस्लामाबाद की पहचान आतंकवाद के एक केंद्र के रूप में है। इसका काम आतंकवादियों को शरण देना है और मारे जाने पर उन्हें शहीद का दर्जा देना है। पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवादियों को प्रशिक्षित करता रहा है। इसके अलावा इस्लामाबाद अपने यहां जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताता रहता है।  
विज्ञापन



दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र के अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे को उठाया। इसके बाद भारत ने जवाब देने का अधिकार का प्रयोग करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि कुरैशी का भाषण नई दिल्ली के आंतरिक मामलों को लेकर कभी न खत्म होने वाली मनगढ़ंत कहानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरे होने को लेकर विशेष महासभा सत्र का आभासी संस्करण आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान को घेरते हुए मैत्रा ने कहा, मैं पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए बयान को लेकर जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करती हूं।

यह भी पढ़ें: पाक अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए न होने दे: भारत-अमेरिका

उन्होंने कहा, हमारे प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद थी कि आज संयुक्त राष्ट्र ने एक मील का पत्थर हासिल किया है और इस सादर स्मरण के दौरान एक बार फिर महासभा में उन आधारहीन झूठों को दोहराया जाएगा, जो पाकिस्तान द्वारा ऐसे मंचों पर लगातार उठाया जाता रहा है। ये बातें अब पाकिस्तान का ट्रेडमार्क बन चुकी हैं। 


मैत्रा ने कहा, पाकिस्तान के प्रतिनिधि के द्वारा आज जो हमने सुना है वह भारत के आंतरिक मामलों के बारे में पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा कभी न खत्म होने वाली मनगढ़ंत कहानियां है। उन्होंने कहा, हम जम्मू और कश्मीर के लिए दुर्भावनापूर्ण संदर्भ को अस्वीकार करते हैं, जो भारत का अभिन्न अंग है। अगर कोई ऐसा आइटम है जो संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में अधूरा है, तो वह आतंकवाद के संकट से निपटना है।  

भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव ने कहा, पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद को लेकर विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त केंद्र है। इस्लामाबाद खुद ही आतंकवादियों को प्रशिक्षित करता है और उन्हें शहीद के रूप में मान्यता देता है। इसके अलावा पाकिस्तान अपने देश में लगातार जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed