{"_id":"65e6cf5bc18ae907220a7ca6","slug":"united-nations-human-rights-council-concern-over-gaza-war-spread-in-west-asia-child-women-death-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: गाजा युद्ध से पूरे पश्चिम एशिया में टकराव बढ़ने की आशंका, हिंसा में अब तक नौ हजार महिलाओं की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: गाजा युद्ध से पूरे पश्चिम एशिया में टकराव बढ़ने की आशंका, हिंसा में अब तक नौ हजार महिलाओं की गई जान
Tue, 05 Mar 2024 01:26 PM IST
नितिन गौतम
यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:26 PM IST
सार
वोल्कर टर्क ने कहा कि गाजा युद्ध के दक्षिण लेबनान में फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है। जहां फलस्तीन के समर्थन में हथियारबंद गुटों और इस्राइली सेना के बीच टकराव बढ़ा है। हिंसा के चलते लेबनान में अभी तक 90 हजार लोग विस्थापित हुए हैं और स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों समेत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गाजा पर इस्राइल के हमले जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र ने आशंका जताई है कि गाजा युद्ध के कारण पूरे पश्चिम एशिया में टकराव बढ़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि 'उन्हें बारूद के इस ढेर की गहरी चिंता है, क्योंकि कोई भी चिंगारी बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने की वजह बन सकती है।' मानवाधिकार मामलों के प्रमुख ने सोमवार को परिषद के 47 सदस्य देशों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गाजा युद्ध के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए।
दक्षिण लेबनान में हिंसा का खतरा बढ़ा
वोल्कर टर्क का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस्राइली बंधकों की रिहाई और गाजा पट्टी में तत्काल युद्ध विराम की अपील की है। मिस्त्र में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत हो रही है और इसमें अमेरिका, कतर और हमास के दूत भी शामिल हैं, लेकिन इस्राइल फिलहाल इस वार्ता से दूर है। वोल्कर टर्क ने कहा कि गाजा युद्ध के दक्षिण लेबनान में फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है। जहां फलस्तीन के समर्थन में हथियारबंद गुटों और इस्राइली सेना के बीच टकराव बढ़ा है। हिंसा के चलते लेबनान में अभी तक 90 हजार लोग विस्थापित हुए हैं और स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों समेत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।
बड़ी संख्या में बच्चों की मौत की आशंका
यूनीसेफ ने रविवार को बताया कि गाजा में अगर मानवीय मदद को तुरंत नहीं बढ़ाया गया तो आने वाले दिनों में कई बच्चों की मौत होने की आशंका है। गाजा के स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, गाजा में कमाल अदवान अस्पताल में ही कुपोषण और भूख-प्यास से अब तक 15 बच्चों की मौत हो चुकी है। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वुमन का कहना है कि इस्राइल हमास युद्ध में अब तक नौ हजार के करीब महिलाओं की मौत हो चुकी है। हालांकि असल आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका है। गाजा प्रशासन के अनुसार, गाजा में इस्राइली हमले में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।)

The lack of facilities and resources to respond to women's needs is yet another sad reality in📍#Gaza
विज्ञापन विज्ञापन
Our @natboucly explains that @UNRWA staff are working tirelessly to provide pregnant women, mothers & newborns with critical care, but the basics are not there. pic.twitter.com/c7qGM49iXT — UNRWA (@UNRWA) March 3, 2024