फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Union minister Piyush Goyal US visit ashes out at rahul gandhi news in hindi

US: 'अपने देश को छोटा दिखाना कांग्रेस सांसद की पसंद', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Fri, 04 Oct 2024 10:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 04 Oct 2024 10:38 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने उन लोगों की भी आलोचना की जो भारतीय बाजार में चीन के प्रभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जानती है कि चीन की अर्थव्यवस्था अपारदर्शी है। अमेरिका भी इसे लेकर चिंतित है।

विज्ञापन
Union minister Piyush Goyal US visit ashes out at rahul gandhi news in hindi
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इनदिनों अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विनिर्माण कहानी के बारे में जानकारी कम है, इसलिए उन्हें राहुल के प्रति सहानुभूति हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी उन नौकरियों के नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं, जिनके बारे में वे बात करते हैं। पीयूष गोयल शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भड़कते हुए कहा कि अपने देश को छोटा दिखाना कांग्रेस नेता की अपनी पसंद है। लेकिन घरेलू राजनीति को विदेशी धरती पर लाना उचित नहीं। 
विज्ञापन


पियूष गोयल ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनपर तंस कसा। उन्होंने कहा, "विनिर्माण कहानी पर राहुल गांधी की कम जानकारी के प्रति मुझे सहानुभूति है, क्योंकि मुझे मालूम नहीं कि वे कौन सी नौकरियां जाने की बात कर रहे हैं। हम विदेशी जमीन पर हैं और हम यहां घरेलू राजनीति को लाना उचित नहीं समझते। विदेशों में अपने देश को छोटा दिखाया, यह उनकी पसंद है।" उन्होंने आगे कहा, "अपने लोगों की समृद्धि में सुधार को लेकर पूरा भारत एकजुट है। हम 2047 तक एक समृद्ध और विकासशील राष्ट्र बनाने की तरफ काम कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में भारतीय लोगों के जीवन को बहतर बनाने के लिए हम एकजुट होकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन के प्रभाव को बढ़ावा देने वालों की आलोचना की
केंद्रीय मंत्री ने उन लोगों की भी आलोचना की जो भारतीय बाजार में चीन के प्रभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज पूरी दुनिया जानती है कि चीन की अर्थव्यवस्था अपारदर्शी है। चीन खराब चीजों के लिए जाना जाता है। यहां तक की अमेरिका भी इसे लेकर चिंतित है। चीनी सामानों से सुरक्षा खतरों को लेकर अमेरिका भी चिंतित है. इसलिए वह प्रतिबंध लगा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि 2004 से लेकर 2014 के बीच चीनी सामानों ने भारतीय बाजारों में बाढ़ ला दी थी। चीन के साथ व्यापार घाटा तीन गुना बढ़ गया था। यह 1.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 43 बिलियन डॉलर हो गया था। 2024 में चीन के साथ व्यापार घाटा 1.8 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed