फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Underground tunnel will relieve the traffic jam in Los Angeles, us

जाम के झंझट से मुक्ति दिलाएगी भूमिगत सुरंग, 2.25 किमी का सफर 3 मिनट में  

Thu, 20 Dec 2018 02:17 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 20 Dec 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
Underground tunnel will relieve the traffic jam in Los Angeles, us

जमाने से हटकर तकनीकी प्रयोग करने वाले दुनिया के अरबपति एलन मस्क ने मंगलवार को अपनी भूमिगत यातायात सुरंग का अनावरण किया। उन्होंने कुछ बेहद अहम लोगों को इस क्रांतिकारी सुरंग में पहली सवारी करने के लिए आमंत्रित किया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सवा दो किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग में टेस्ट राइड सिर्फ तीन मिनट में पूरी हो गई। मस्क का दावा है कि भविष्य में इस सुरंग में हम 241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ा सकेंगे। सुरंग की चौड़ाई 12 फुट है जो किसी भी सबवे से कहीं छोटी है।

विज्ञापन


इस सुरंग का निर्माण मस्क की बोरिंग कंपनी ने किया है। एलन मस्क की कार टेस्ला मॉडल एस के मोडिफाइड वेरिएंट ने इस सुरंग में टेस्ट राइड कराई। मस्क ने कहा, यातायात के लिए यह सुरंग बेहद उबाऊ और थकाने वाले ट्रैफिक जाम से भी लोगों को मुक्ति दिलाएगी। हालांकि लांचिंग के दौरान कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में हुई इस टेस्ट राइड की रफ्तार 64 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जो अपेक्षाकृत काफी धीमी रही है। लेकिन मस्क का दावा है कि इस तरह की सुरंग ट्रैफिक जाम के झंझट से दुनिया के बड़े शहरों को पूरी तरह आजाद कर देगी।
विज्ञापन


सुरंग निर्माण में वक्त की कमी

एलन मस्क ने कहा कि पहली टेस्ट राइड ऊबड़-खाबड़ रही है लेकिन इसका कारण हमारे पास वक्त की बेहद कमी का होना रहा। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में यह राइड कांच की तरह स्मूथ होगी। यह फिलहाल सिर्फ प्रोटोटाइप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी दिलाएगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

यह सुरंग बताती है कि तकनीकी पूरी तरह से काम करती है और एक दिन यह दुनिया को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिला सकती है। मस्क के मुताबिक, इस सुरंग में बिना दीवार वाला एलीवेटर है जो कि कार को जमीन के करीब 30 फुट नीचे लेकर आता है। उनकी कंपनी का दावा है कि ऐसी टनल बनाने में प्रति मील एक अरब डॉलर का खर्च आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed