फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Watch Executive Director urges Geneva Summit to expel Russia China and Pakistan from UNHRC news in Hindi

जिनेवा शिखर सम्मेलन: यूएन वॉच के कार्यकारी निदेशक की मांग, मानवाधिकार परिषद से बाहर किए जाएं रूस, चीन और पाक

Wed, 06 Apr 2022 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

जिनेवा शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) वॉच के कार्यकारी निदेशक ने अलग-अलग कारणों से रूस, चीन और पाकिस्तान को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
UN Watch Executive Director urges Geneva Summit to expel Russia China and Pakistan from UNHRC news in Hindi
यूएन वॉच के कार्यकारी निदेशक हिलेल न्यूअर - फोटो : facebook/hillelneuer

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र वाच के कार्यकारी निदेशक हिलेल न्यूअर ने बुधवार को मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए 2022 जिनेवा शिखर सम्मेलन से अनुरोध किया कि रूस, चीन और पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर कर दिया जाए। न्यूअर ने रूस को निकालने के लिए यूक्रेन पर हमला, चीन के लिए मानवाधिकारों का उल्लंघन और पाकिस्तान के लिए आतंकवाद को वजह बताया है।

विज्ञापन


14वें जिनेवा शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए न्यूअर ने कहा, 'हम आज एक असाधारण क्षण में मुलाकात कर रहे हैं। यह इतिहास में केवल दूसरी बार है जब यूएनएससी के सदस्यों को कल (गुरुवार) परिषद से निकाला जा सकता है। अमेरिका ने एलान किया है कि हम यूक्रेन व अन्य यूरोपीय देशों के साथ मिलकर काम करेंगे और रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर निकालने का आह्वान करेंगे।'
विज्ञापन


न्यूअर ने कहा कि जिनेवा शिखर सम्मेलन में हम शोषितों को सशक्त करते हैं, जो अपने लोगों के लिए अपनी स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के नाम पर आवाज उठाने की हिम्मत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर किया जाना तय है। क्योंकि, केवल कुछ सदस्य ही इसके खिलाफ मतदान करेंगे और इसके लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत पाने के लिए मतदान न करने वालों को गिना नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में कीव के पास स्थित बूचा में रूसी सैनिकों की ओर से की गई भीषण निर्ममता की जानकारी सामने आने के बाद रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने की मांग ने जोर पकड़ा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी निंदा की है और उनके खिलाफ युद्ध अपराध का मामला चलाने की मांग की है। लेकिन, रूस ने बूचा में हिंसा के आरोप खारिज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed