फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary Generals spokesman says the stock of anti Covid 19 vaccines given by the Indian Government has run out

संयुक्त राष्ट्र: महासचिव के प्रवक्ता ने कहा- भारत से मिले कोविड-19 रोधी टीकों का भंडार हुआ खत्म

Sun, 19 Sep 2021 12:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 19 Sep 2021 12:18 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत ने इस साल मार्च में यूएन को कोविड-19 रोधी टीकों की 2,00,000 खुराक भेंट की थी।वह कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई हैं। अब चीन से यूएन को कोविड-19 रोधी टीकों की 3,00,000 खुराक दान में मिली है। 

विज्ञापन
UN Secretary Generals spokesman says the stock of anti Covid 19 vaccines given by the Indian Government has run out
यूएन - फोटो : twitter

विस्तार

विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत द्वारा इस साल की शुरुआत में शांति रक्षकों के लिए दान किए गए कोविड-19 रोधी टीकों का भंडार खत्म हो गया है। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूएन को चीन से कोविड-19 रोधी टीकों की 3,00,000 खुराक दान में मिली है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा, चीन का यह दान बहुत ही महत्वपूर्ण समय में किया गया है क्योंकि इस साल मार्च में भारत सरकार द्वारा दान दिए गए टीकों का भंडार खत्म हो गया है। भारत ने यूएन के सभी मिशनों में उसके शांति रक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की 2,00,000 खुराक भेंट की थी।
विज्ञापन


भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशनों में सबसे अधिक सैनिक भेजने वाले देशों में से एक है। चीन में सिनोफार्म द्वारा निर्मित टीकों को इस साल की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किया था और इसे संयुक्त राष्ट्र कर्मियों तथा शांति रक्षकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने मिर्च स्प्रे छिड़का
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबोर्न में लोगों ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने के विरोध में शनिवार को रैली निकाली। इस दौरान हुए प्रदर्शन को रोकने के लिए  पुलिस ने मिर्च स्प्रे का छिड़काव भी किया। यहां रिचमंड उपनगर में करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मामूली झड़पों की खबरें भी हैं। कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं।

सोमालिया के सियासी संकट पर यूएन ने बुलाया आपात सत्र
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमालिया के राजनीतिक संकट पर आपात सत्र बुलाया है। सोमालिया में गहराते संकट से चुनाव प्रक्रिया लंबित होने तथा पूर्व अफ्रीकी क्षेत्र के और अस्थिर होने की आशंका है। यूएन में ब्रिटिश राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने सोमालिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता प्रकट की।


वुडवर्ड ने कहा कि बढ़ते तनाव से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और देश में अल-शबाब आतंकवादियों से लेकर अन्य चुनौतियों के साथ ही एक संवैधानिक संकट जन्म ले सकता है। इससे पहले राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल के अधिकारियों को नियुक्त करने तथा हटाने के अधिकार को निलंबित कर दिया है। यह दोनों नेताओं के तेजी से बिगड़ते रिश्तों में टकराव का ताजा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed