{"_id":"6604ede86857ee601101ad2d","slug":"un-secretary-general-appoints-mr-kamal-kishore-as-special-representative-for-disaster-risk-reduction-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: यूएन प्रमुख ने आपदा जोखिम कम करने के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया, NDMA के इस अफसर को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: यूएन प्रमुख ने आपदा जोखिम कम करने के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया, NDMA के इस अफसर को मिली जिम्मेदारी
Thu, 28 Mar 2024 09:42 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:42 AM IST
सार
55 साल के कमल किशोर को यूएनडीआरआर में आपदा जोखिम कम करने के लिए सहायक महासचिव और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कमल किशोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने आपदा जोखिम कम करने के लिए एक विशेष प्रतिनिधि को नियुक्त किया है। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के शीर्ष अधिकारी कमल किशोर को इसके लिए चुना है।
विज्ञापन
55 साल के कमल किशोर को मिली जिम्मेदारी
महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को बताया कि 55 साल के कमल किशोर को आपदा जोखिम कम करने के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनडीआरआर) में आपदा जोखिम कम करने के लिए सहायक महासचिव और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पहले किसके पास था यह पद?
बता दें, कमल किशोर जापान के मामी मिजुटोरी की जगह लेंगे। फिलहाल, वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में सचिव के पद पर हैं। भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान किशोर ने आपदा जोखिम कम करने के लिए जी-20 कार्य समूह का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2019 में क्लाइमेट एक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन के विकास में भी योगदान दिया था।
विज्ञापन
दुजारिक का कहना है, 'कमल किशोर सरकार, संयुक्त राष्ट्र और नागरिक समाज संगठनों के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें वैश्विक, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर आपदा जोखिम में कमी, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास में काम करने का भी लगभग तीन दशकों का अनुभव है।'
यूएनडीपी के साथ करीब 13 साल काम किया
संयुक्त राष्ट्र ने कहा, 'एनडीएमए में शामिल होने से पहले किशोर ने जेनेवा, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ लगभग 13 साल काम किया। इस दौरान उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों में आपदा चिंताओं को कम करने के लिए वैश्विक वकालत की। इसके अलावा यूएनडीपी-कार्यक्रम के देशों का समर्थन करने के लिए किशोर ने आपदा जोखिम कम करने वाली सलाहकारों की एक वैश्विक टीम का नेतृत्व भी किया है।'
कार्यक्रम सलाहकार के रूप में, उन्होंने यूएनडीपी रणनीतिक योजना (2014-17) के आपदा और जलवायु जोखिम प्रबंधन से संबंधित तत्वों के विकास का भी नेतृत्व किया।